लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने दौड़ाया
गुरुवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती की। हापुड़ अड्डे और अन्य स्थानों पर सख्ती की।
मेरठ, जेएनएन। गुरुवार को लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती की। हापुड़ अड्डे और बेगमपुल पर घूम रहे कई लोग घरों से बाहर निकलने की वजह नहीं बता पाए। ऐसे लोगों की पुलिस ने लाठी से खबर ली।
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस रोजाना लोगों को समझा रही है। पुलिस लोगों को कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवा चुकी है। लोगों को देखकर लाठी भी फटकारी गईं। यहां तक बेवजह सड़क पर आने वाले को गधे पर भी बैठा दिया। तब भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। गुरुवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। हापुड़ अड्डे और बेगमपुल पर लाठी चलाकर बेवजह घूम रहे लोगों को दौड़ाया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि लॉकडाउन में बचे कुछ दिनों का सही तरीके से पालन हो गया तो कोरोना वायरस से बच सकेंगे। इसलिए सभी से अपील की गई है कि घरों से बेवजह नहीं निकले। उसके बाद भी निकलने वालों से सख्ती करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर सख्ती की गई है। बिना नंबर की एंबुलेंस में लाये जा रहे थे मरीज
मेरठ। गुरुवार दोपहर बेगमपुल चौराहे पर पुलिस जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सायरन बजाते हुए बिना नंबर की एक एंबुलेंस जा रही थी। पुलिसर्किमयों ने एंबुलेंस को रोक लिया। चालक ने बताया कि बुलंदशहर से मरीज को लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में लाया है। एंबुलेंस पर कोई नंबर नहीं था। सदर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस बुलंदशहर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल की निजी एंबुलेंस है। पूछताछ के बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया।