Meerut News: खुर्जा कनेक्शन का भी पता नहीं लगा पाई पुलिस, 15 टुकड़ों में मिला था महिला का शव
मेरठ के लिसाड़ीगेट सुहैल गार्डन में महिला का टुकड़ों में मिले शव को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी पुलिस इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। श्याम बिहारी के दावे पर पुलिस को यकीन नहीं है।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ के लिसाड़ीगेट सुहैल गार्डन में महिला का टुकड़ों में मिले शव को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अभी पुलिस इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। श्याम बिहारी के दावे पर पुलिस को यकीन नहीं है। महिला का शव जिस बोरे में मिला था। उस पर खुर्जा लिखा होने के कारण वहां तक पड़ताल करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाई है।
सोमवार को लिसाड़ीगेट के सुहैल गार्डन में बोरे के अंदर महिला का शव टुकड़ों में मिला था। परतापुर के शताब्दी नगर में रहने वाले बलिया के श्याम बिहारी ने दावा किया कि यह शव उसकी पत्नी सपना का है। दरअसल, 23 अक्टूबर को सपना अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पड़ोसी राजू के साथ चली गई है। अभी तक सपना और राजू का कोई पता नहीं चल पाया है।
पुलिस श्याम बिहारी के दावे पर यकीन नहीं कर रही है। क्योंकि अभी तक सपना के दोनों बच्चे और उसका प्रेमी राजू का कोई पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पुलिस आसपास के सीसीटीवी देखकर हत्यारोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने आसपास जनपदों की गुमशुदगी भी चेक करा ली है, तब भी महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। गुरुवार को डॉग स्क्वाड को लेकर आसपास कांबिंग की। ताकि महिला का चेहरा मिल जाए। क्योंकि हत्यारोपित पहचान छिपाने के लिए महिला की गर्दन काटकर चेहरा अपने साथ ले गए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगाकर काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।