Bharat Bandh in Meerut: मेरठ में प्रशासन के कड़े बंदोबस्त, 12 जोन और 31 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट व फोर्स तैनात
Bharat Bandh in Meerut भारत बंद के आह्वान पर जनपद में कड़ी सुरक्षा की गई है। प्रशासन ने शहर को 5 जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पुलिस ने जनपद को 12 जोन और 31 सेक्टरों में बांट कर ड्यूटी लगाई है।
मेरठ, जेएनएन। Bharat Bandh in Meerut भारत बंद के आह्वान पर जनपद में कड़ी सुरक्षा की गई है। शहर की सुरक्षा को अद्र्धसैनिक बलों के हवाले किया गया है। प्रशासन ने शहर को 5 जोन और 15 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पुलिस ने जनपद को 12 जोन और 31 सेक्टरों में बांट कर ड्यूटी लगाई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसी व्यापारी से जबरदस्ती बाजार बंद नहीं करा सकेगा। शहर में पांच अतिसंवेदनशील प्वांइट बनाए गए हैं, जहां पर सीओ और एसडीएम की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिला-प्रशासन लगातार किसान संगठनों से संपर्क में है। उनसे वार्ता भी की जा रही है। साथ ही किसान संगठनों से अपील भी है कि ऐसा कुछ न करें कि आम जनता को कोई परेशानी हो। सभी अफसर सुबह नौ बजे जिम्मेदारी संभाल लेंगे।
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कोई भी जबरदस्ती बाजार बंद नहीं करा सकेगा। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त कर दिया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। पीएसी और आरएएफ के अलावा अद्र्धसैनिक बल के जवानों को भी लगा दिया है। शहर के अतिसंवेदनशील प्वाइंट हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, जाकिर कालोनी, सेंट्रल मार्केट और आबूलेन में अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया है। कुछ व्यापारियों से भी पुलिस की वार्ता हो चुकी है, जिन्होंने बाजार खोलने की अपील की है।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने सभी थाना प्रभारियों की रात में मीटिंग कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने भी वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के जरिए जोन के सभी कप्तानों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी
120 दारोगा
180 हेड कांस्टेबल
03 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ
30 थाना प्रभारी नौ सीओ
17 क्यूआरटी
200 पुलिसकर्मी रिजर्व में रखे गए।
05 पुलिस की टीमें अफसरों के साथ सक्रिय रहेंगी।
01 कंपनी अद्र्धसैनिक बल
बाजार पूर्ववत खुलेंगे
संयुक्त व्यापार संघ के दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की गई है। मंगलवार को भी बाजार व दुकानें आदि पूर्ववत ही खुलेंगे। शहर को जोन व सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
- अजय तिवारी, एडीएम सिटी मेरठ।