Move to Jagran APP

जंगल में वन्‍य जीवों का करने गए थे शिकार, बंदूक के साथ तीन गिरफ्तार, इन जीवों का करते थे शिकार Bijnor News

बिजनौर में वन्‍य जीवों का शिकार करने को गए शिकारियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। और इनके पास से बंदूक बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि ये इन जीवों का शिकार करते थे।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 11:15 PM (IST)
जंगल में वन्‍य जीवों का करने गए थे शिकार, बंदूक के साथ तीन गिरफ्तार, इन जीवों का करते थे शिकार Bijnor News
जंगल में वन्‍य जीवों का करने गए थे शिकार, बंदूक के साथ तीन गिरफ्तार, इन जीवों का करते थे शिकार Bijnor News

बिजनौर, जेएनएन। नगीना देहात पुलिस ने सोमवार रात जंगल में चीतल और अन्य वन्य जीवों का शिकार करने आए तीन तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से एक बंदूक, दो छुरी और अन्य समान बरामद हुआ है। आरोपित अक्सर वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार करने आते थे। एसपी देहात और वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपितों से पूछताछ की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

एसओ नगीना देहात धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात टांडा माईदास चौकी क्षेत्र में वनवाला के जंगल में पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध को दबोच लिया। तलाश के दौरान उनके पास अवैध बंदूक 12 बोर की बरामद हुई। वहीं दो छुरी, जाल और रस्सी बरामद हुई।

पूछताछ में सामने आया कि वह लॉकडाउन में वन्य जीवों का शिकार करते हैं। खासकर चीतल को निशाना बनाते हैं। सूचना पर एसपी देहात संजय कुमार और वन विभाग की टीम थाने पहुंच गई। तीनों शिकारियों से पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपित टांडामाईदास निवासी मुंत्यिाज, फईम और ताहिर हैं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपित खुद के इस्तेमाल के लिए शिकार करते थे। पूछताछ जारी है।

गुलदार के हमले से बची टीम

घेराबंदी के दौरान एसओ धर्मेंद्र और दारोगा सतेंद्र चौहान जंगल में छिपे थे। इसी बीच उनके पास से गुलदार गुजरा। टीम ने लाइट जलाकर सतर्क हो गई। इस पर कुछ देर बाद गुलदार वन में घुस गया। गुलदार को देखकर पुलिस के होश उड़ गए।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.