Move to Jagran APP

पीएनबी के कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर दिया सेहतमंद रहने का संदेश

साकेत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से बैंक कर्मियों के लिए दौड़ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 06:53 PM (IST)
पीएनबी के कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर दिया सेहतमंद रहने का संदेश
पीएनबी के कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर दिया सेहतमंद रहने का संदेश

मेरठ, जेएनएन। साकेत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से बैंक कर्मियों के लिए गांधी जयंती व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक बैंक कर्मियों ने गांधी बाग में आयोजित दौड़ में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने करीब दो किमी. की दूरी तय की। इस दौड़ में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पीएनबी के अंचल प्रबंधक सुरिदर पाल सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उप-अंचल प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, मंडल प्रमुख पूर्व एसएन गुप्ता, निलेश कुमार समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

loksabha election banner

गो सेवा संघ ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

मेरठ : राष्ट्रीय गो सेवा संघ ने शनिवार को गाधी जयंती पर शास्त्रीनगर के आसपास स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाया। बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय गो सेवा संघ की जिलाध्यक्ष तान्या, आशु सिंह, हर्ष पाठक, गौरव आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया

मेरठ: मवाना में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को जयंती पर नगर कार्यकारिणी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील रोड पर मैदान में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संदीप प्रधान, अभियान के संयोजक जयभगवान प्रजापति व सहसंयोजक प्रवीण सैन व नगर अध्यक्ष गोविद गुप्ता ने स्वच्छता का महत्व समझाया और सरकार की उपब्धियां गिनाईं और इस संबंध में पत्रक वितरित किये। स्वच्छता अभियान में तहसील रोड व मैदान की सफाई की गई।

कार्यक्रम में संजय शर्मा, नीरज गोयल, विवेक रस्तोगी, चंद्रशेखर आजाद, दीपक कश्यप, सोनिका गुप्ता, संदीप खटीक, श्यामलाल गुप्ता, रवि गोला, मुकेश रानी एडवोकेट, राजेन्द्र चौहान, पूनम रस्तोगी, दिनकर चौहान, अलकनंदा अग्रवाल आदि आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.