विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ के नगर निगम में वंदे मातरम् न गाने वालों को आज मिलेगी चेतावनी

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Mon, 10 Apr 2017 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 09:39 AM (IST)

महापौर ने कहा है कि कार्यकारिणी सदस्यों को वंदेमातरम् की गरिमा का पालन करना होगा, वंदेमातरम् न गाने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी।

मेरठ के नगर निगम में वंदे मातरम् न गाने वालों को आज मिलेगी चेतावनी
मेरठ के नगर निगम में वंदे मातरम् न गाने वालों को आज मिलेगी चेतावनी

मेरठ (जागरण संवाददाता)। सोमवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा तथा वार्षिक बजट पर चर्चा होगी। लेकिन उससे पहले वंदेमातरम् के मुद्दे पर बैठक में हंगामा हो सकता है। महापौर ने कहा है कि कार्यकारिणी सदस्यों को वंदेमातरम् की गरिमा का पालन करना होगा। वंदेमातरम् न गाने वालों को पहले चेतावनी दी जाएगी।

नगर निगम की कार्यकारिणी की आज होने वाली बैठक में वंदेमातरम् फिर से हंगामा करा सकता है। बैठक तो कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव तथा बजट पर चर्चा के लिए है। लेकिन उससे पहले बैठक की शुरुआत में ही वंदेमातरम् पर विवाद हो सकता है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि निगम बोर्ड के सभी सदस्यों को वंदेमातरम् की गरिमा का पालन करना होगा। सोमवार की बैठक में यदि कोई सदस्य वंदेमातरम् नहीं गाता है अथवा बैठक से बाहर जाता है तो उसे पहले चेतावनी दी जाएगी। यदि सदस्य नहीं मानता है तो उसके विरुद्ध कोई निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल ने कहा, वंदेमातरम का गायन नागरिकों का राष्ट्रधर्म

तो भाजपा का होगा उपाध्यक्ष?: कार्यकारिणी सदस्यों की संख्याबल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी निगम कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष भाजपा का ही हो सकता है। कार्यकारिणी के 12 सदस्य हैं। जिनमें से छह भाजपा के है तथा छह अन्य सभी दलों के हैं। यदि मतदान होता है तो अध्यक्ष के रूप में महापौर भी मतदान करेंगे। यदि पूरा विपक्ष एकजुट हो जाता है तो भी भाजपा का यह सातवां वोट उसे जीत दिला सकता है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने कहा वंदे मातरम् पर संकीर्णता से ऊपर उठे जनता