fit india movement : फिट इंडिया की दौड़ में शामिल होगा मेरठ, जानिए कब Meerut News
fit india movement के तहत दौड़ डीएम आवास से होते हुए अंबेडकर चौराहा एमएएस डिग्री कॉलेज होते हुए ईब्ज चौराहा बच्चा पार्क होते हुए स्टेडियम के सामने खत्म होगी।
मेरठ, जेएनएन। fit india movement प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत मेरठ में इस शनिवार से होने जा रही है। खेल विभाग की ओर से शनिवार को सुबह छह कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से फिट इंडिया की पहली दौड़ आयोजित की जा रही है। यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर डीएम आवास से होते हुए अंबेडकर चौराहा, एमएएस डिग्री कॉलेज होते हुए ईब्ज चौराहा, बच्चा पार्क, शिव चौक, आर डिग्री कॉलेज और कचहरी होते हुए स्टेडियम के सामने ही यह दौड़ समाप्त होगी। दौड़ सुबह छह बजे शुरू होगी और सभी प्रतिभागियों को पौने छह बजे तक स्टेडियम पहुंचना है।
हर कोई से सकता है हिस्सा
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि फिटनेस इंडिया की दौड़ में शहर के हर वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ही इसे आयोजित किया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों, आम शहरी, स्वयं सेवी संस्थाओं, खेल संगठनों सभी को हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया जा रहा है जिससे समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग इस दौड़ का हिस्सा बनें।
दौड़ लगाएं, व्यायाम करें
फिट इंडिया का कार्यक्रम हर सप्ताह चलेगा। खेल विभाग ने शनिवार को ही इसे आयोजित करने की योजना बनाई है जिससे सप्ताह के अंतिम दिन सभी इसमें हिस्सा ले सकें। दौड़ में हिस्सा लेने के बाद लोग चाहे तो स्टेडियम में अथवा अन्य जगह व्यायाम आदि भी कर सकते हैं। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है और अपने जीवनशैली में शारीरिक व्यायाम को स्थान देना है।