मेरठ में आबुनाला पुल पर लोगों ने लगाया जाम, भागे-दौड़े पहुंचे अफसर Meerut News
आबुनाला पुल लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया। यह खबर अफसरों के कानों तक पहुंचते ही अधिकारी भागे-दौड़े अपने कागज पत्री को लेकर पहुंच गए। पुल पर किनारे की सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया।
मेरठ, जेएनएन। आबुनाला पुल लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया। यह खबर अफसरों के कानों तक पहुंचते ही अधिकारी भागे-दौड़े अपने कागज पत्री को लेकर पहुंच गए। लोगों की मांग थी कि सड़क निर्माण न होने से लोगों को समस्या होती है। इसी को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। फूलबाग कालोनी के लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा पार्षद नीरज सिंह के नेतृत्व में आबुनाला पुल के पास सड़क जाम किया। करीब ढाई घन्टे बाद नगर आयुक्त के सड़क निर्माण के आश्वासन पर जाम खोला गया।
वार्ड 60 अंतर्गत फूलबाग कालोनी की जर्जर सड़को की मांग को लेकर तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर भाजपा पार्षद नीरज सिंह बैठे हैं। भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। बुधवार को पार्षद के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आबुनाला पुल के पास सड़क जाम कर दी। सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। लोग समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस को ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा। यही नहीं जाम खुलवाने की कोशिशों में एसीएम द्वितीय चंद्रेश कुमार सिंह और सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह करीब दो घन्टे जुटे रहे। लेकिन भाजपा पार्षद और स्थानीय लोग नगर आयुक्त के अलावा किसी से बात करने को तैयार नहीं हुए। तब मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, अधिशासी अभियंता नीना सिंह और सहायक अभियंता नानकचंद आबुनाला एक किनारे फूलबाग की जर्जर सड़क के निर्माण के प्रस्ताव के साथ मौके पर पहुंचे।
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद नीरज सिंह को प्रस्ताव दिखाया। बताया कि 17 जुलाई 2020 को आबुनाला एक किनारे की सड़क निर्माण के लिए 68 लाख का प्रस्ताव बन चुका है। फरवरी में काम शुरू होना है। इसके बाद नगर आयुक्त मनीष बंसल से फोन पर बात कराई गई। नगर आयुक्त ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। जिसके बाद आबुनाला पुल के पास का जाम लोगों ने खोल दिया। हालांकि पार्षद नीरज सिंह समर्थकों के साथ आबुनाला एक रोड पर बसपा कार्यालय के सामने धरने पर डटे हैं।