Move to Jagran APP

चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता : कर्मवीर

मोदीपुरम में प्रदेश भाजपा संगठन में सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शुक्रवार को कंकरखेड़ा पहुंचे। यहां भाजपा नेता की मां और भाजपा पार्षद के निधन पर स्वजन को सांत्वना दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:50 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:50 AM (IST)
चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता : कर्मवीर

मेरठ, जेएनएन। मोदीपुरम में प्रदेश भाजपा संगठन में सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शुक्रवार को कंकरखेड़ा पहुंचे। यहां भाजपा नेता की मां और भाजपा पार्षद के निधन पर स्वजन को सांत्वना दी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

loksabha election banner

कर्मवीर सिंह और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व्यापारी नेता नीरज मित्तल के घर गए। नीरज की मां का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। उन्होंने पीड़ित स्वजन को सांत्वना दी। यहां महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। प्रत्येक वोटर तक पहुंचकर कार्यकर्ता पार्टी व सरकार की नीतियों और विकास कार्यो को बारीकी से बताएं। यहां से महामंत्री नीरज मित्तल के शोरूम पर पहुंचे, जहां पूर्व में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसके बाद वह श्रद्धापुरी में पार्टी के दिवंगत पार्षद मनीष कुमार व दिवंगत अंकुर गुप्ता के घर गए और उनके स्वजन को सांत्वना दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पं. संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, पार्षद राजेश खन्ना, सतनाम सिंह नामी, अशोक सबलोक, निशांक गर्ग, पंकज आदि रहे।

पिछड़ा आयोग के सदस्य बनने पर दी हरवीर पाल को बधाई : भावनपुर गाव निवासी भाजपा के नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य हरवीर पाल को बधाई देने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। जहा पर भाजपा कार्यकर्ता सुशील कांबोज ने बताया कि हरवीर पाल जी 1997 से पार्टी के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा ने 9 साल जिला महामंत्री बनाए रखा। इस मौके पर सुशील चौहान, सुशील कंबोज, सचिन त्यागी पार्षद, शुभम चौहान, अतुल त्यागी, अमित, दिलशाद चौहान आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची और माला व मिठाइयों के साथ हरबीर पाल को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.