मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा ने एशियन पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में साधा स्वर्ण पर निशाना Meerut News
बैंकॉक में चल रही तीसरी एशियन पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा ने चीन के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 01:33 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 01:33 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। बैंकॉक में चल रही तीसरी एशियन पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा ने चीन के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। गुरुवार को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें एशिया के नंबर एक चीनी खिलाड़ी और एशिया के नंबर दो खिलाड़ी विवेक के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इस प्रतिस्पर्धा में विवेक ने स्वर्ण पर निशाना साध लिया है। इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजी टीम को एक स्वर्ण पदक और टीम कांस्य पदक मिल चुका है। अभी मिक्स्ड टीम इवेंट की प्रतियोगिता स्वर्ण पदक के लिए चल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें