Move to Jagran APP

सहारनपुर में भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का विरोध, टिकैत बंधुओं तक पहुंचा मामला

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मौजूद कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को नियुक्त किए जाने का विरोध किया। उन्‍होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर बात की।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 04:23 PM (IST)
सहारनपुर में भाकियू के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का विरोध, टिकैत बंधुओं तक पहुंचा मामला
सहारपुर के रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्‍ति पर विरोध जताते कार्यकर्ता

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  का विरोध किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष को हटाये जाने की मांग की। 

loksabha election banner

नियुक्ति से पहले सलाह नहीं लेने का आरोप 

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक कार्यकर्ताओं की बैठक शिवपुरी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में तहसील  क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौजूद कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को नियुक्त किए  जाने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं का कहना था की संगठन में नियुक्ति से पहले किसी भी पदाधिकारी से सलाह नहीं ली गई है।

थोपे  गए पदाधिकारी को नहीं करेंगे सहन: जगपाल   

भाकियू के पूर्व मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कार्यकर्ता जबरदस्ती थोपे गए पदाधिकारी को किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्य नहीं करेंगे। संगठन को कार्य करने वाले पदाधिकारी की आवश्यकता है, जबकि जिन्‍हें  जिलाध्यक्ष बनाया गया है उनकी कोई विशेष पहचान भी नहीं है। चौधरी जगपाल सिंह ने कहा भारतीय किसान यूनियन ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ा है और संगठन हमेशा अन्य समाज हित कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है। यदि जनपद में संगठन को सक्रिय रखना है तो जिलाध्यक्ष का बदलाव आवश्यक है। 

नरेश टिकैत व राकेश टिकैत से फोन पर की बात 

बैठक में चौधरी जगपाल सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत से फोन पर बात की और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष को बदलने की मांग की। चौधरी जगपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता सिसौली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिलकर आगे का निर्णय लेंगे। बैठक में शेर पाल सिंह राणा, अशोक चौहान पुनीत चौधरी इदरीश, चरत सिंह, प्रदीप चौधरी सतीश पवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

35 वर्ष से संगठन से जुड़ा हूं: राजपाल सिंह

इस संबंध में जब भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह से बात की गई उन्होंने कहा वे 35 वर्ष से  भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हैं। संगठन कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। जनपद के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे, जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्‍हें अपनी बात कहने का अधिकार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.