Move to Jagran APP

पॉलीथिन के खिलाफ अभियान का विरोध, बैरंग लौटी निगम की टीम

प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। शनिवार को टीम दिल्ली रोड पर गुरुनानक नगर पहुंची तो दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:27 AM (IST)
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान का विरोध, बैरंग लौटी निगम की टीम
पॉलीथिन के खिलाफ अभियान का विरोध, बैरंग लौटी निगम की टीम

मेरठ, जेएनएन : प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। शनिवार को टीम दिल्ली रोड पर गुरुनानक नगर पहुंची तो दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्र दुकानदारों ने दो टूक कहा कि पहले पॉलीथिन का उत्पादन बंद कराओ, फिर अभियान चलाओ। उत्पादन बंद होने तक न पॉलीथिन देंगे और न ही जुर्माने की राशि। विरोध बढ़ने पर निगम टीम बैरंग लौट गई।

loksabha election banner

दोपहर करीब 12.30 बजे नगर निगम से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कुलदीप, सफाई नायक श्रीचंद समेत अन्य कर्मचारी वार्ड 35 अंतर्गत गुरु नानक नगर पहुंचे। यहां गुरुद्वारे वाली रोड पर जैसे ही अभियान शुरू किया। मिठाई की दुकान पर पॉलीथिन जब्त करने के साथ जैसे ही जुर्माने की रसीद काटने लगे। दुकानदार ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के सभी दुकानदार एकत्र हो गए और नगर निगम की टीम का घेराव कर लिया। दुकानदारों का कहना है कि पॉलीथिन बंद होनी चाहिए। नगर निगम पहले पॉलीथिन का उत्पादन बंद कराए फिर अभियान चलाए। विरोध की जानकारी पर क्षेत्रीय पार्षद के पति भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। विरोध के बाद टीम अभियान चलाए बिना लौट गई।

सूरजकुंड जोन में वसूला तीन हजार जुर्माना

सूरजकुंड जोन में जोनल सेनेटरी अधिकारी अरुण खरखौदिया और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रवि शेखर की टीम ने जेलचुंगी, किला रोड, एलआइसी रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान पांच किलोग्राम पॉलीथिन जब्त की और तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। इन्होंने कहा-

नगर आयुक्त को अवगत करा दिया गया है। पुलिस फोर्स की मांग की गई है। अभियान सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा है। दुकानदारों को सहयोग करना चाहिए।

गजेंद्र सिंह, प्रभारी, दिल्ली रोड वाहन डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.