सहारनपुर में विश्वविद्यालय खुलने से सीसीएसयू का बोझ होगा कम
मेरठ और सहारनपुर मंडल के एक हजार से अधिक कॉलेजों के बोझ से कराह रहे चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) का भार कम हो सकता है। प्रदेश के बजट में सहारनपुर में विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इससे सहारनपुर में विश्वविद्यालय खुलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि विवि के लिए प्रस्तावित बजट काफी कम है।
मेरठ । मेरठ और सहारनपुर मंडल के एक हजार से अधिक कॉलेजों के बोझ से कराह रहे चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) का भार कम हो सकता है। प्रदेश के बजट में सहारनपुर में विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इससे सहारनपुर में विश्वविद्यालय खुलने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि विवि के लिए प्रस्तावित बजट काफी कम है।
सीसीएसयू से अभी नौ जिले मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के कॉलेज जुड़े हैं। वर्तमान में सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों की संख्या एक हजार से उपर पहुंच चुकी है। अधिक कॉलेजों की संबद्धता देने की वजह से चौ. चरण सिंह विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता लगातार गिर रही है। विवि को प्रशासनिक व्यवस्था करने में भी कई तरह की समस्या आ रही है। इसे देखते हुए काफी समय से सहारनपुर में विश्वविद्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में सहारनपुर में विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा कर गए थे। गुरुवार को बजट में उन्होंने सहारनपुर के विश्वविद्यालय खोलने के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। विवि के लिए इस बजट को काफी कम बताया जा रहा है। विवि के स्थापना और विस्तार के लिए इससे कई गुना बजट की आवश्यकता होगी। फिर भी बजट में इसका प्रावधान होने से प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
आइआइटी की खाली जगह पर विवि प्रस्तावित
सहारनपुर में आइआइटी की खाली पड़ी जमीन और बिल्डिंग में विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। सरकार को विवि के लिए पर्याप्त जमीन है। सहारनपुर में विश्वविद्यालय खुलने से सहारनपुर जिले के साथ मुजफ्फनगर, बागपत, शामली आदि के जिले सीसीएसयू से निकल सकते हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. राजीव गुप्ता का कहना है कि सहारनपुर में विवि खुलने से निश्चित तौर पर चौ. चरण सिंह विवि का बोझ कम होगा। वह मेरठ मंडल के कॉलेजों पर आसानी से निगरानी कर सकेगा। जिलों में महाविद्यालयों की संख्या
जिला राजकीय - अनुदानित - स्ववित्तपोषित
मेरठ 2 12 234
बागपत 1 05 75
गाजियाबाद 1 07 125
हापुड़ - 04 36
गौतमबुद्धनगर 2 01 71
बुलंदशहर 2 10 82
मुजफ्फरनगर - 05 60
शामली 2 2 20
सहारनपुर 6 4 120