जातीय संघर्ष के 24 घटे बाद भी केवल तीन आरोपित गिरफ्तार, तनाव
उल्देपुर गाव में हुए जातीय संघर्ष के बाद स्थानीय निवासियों ने शासन-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद केवल तीन आरोपित गिरफ्तार।
मेरठ। उल्देपुर गाव में ठाकुर व अनुसूचित जाति के बीच जातीय संघर्ष के दौरान रोहित कुमार की हत्या के बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने शासन-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। मृतक परिवार व बिरादरी के लोगों का कहना है कि घटना के 24 घटे से अधिक बीत जाने के बावजूद केवल पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जबकि इसमें दो घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 6 आरोपित अभी भी गाव में खुलेआम घूम रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोगों का कहना है कि गुरूवार को हुए जातीय संघर्ष में यदि दूसरे पक्ष के साथ कोई बड़ी अनहोनी हो जाती तो सत्ता के दबाव में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की दशा किसी ओर स्थिति में होती।
क्षेत्रीय विधायक व सासद ने नहीं ली सुध
ग्राम प्रधान नरेन्द्र कुमार, मृतक रोहित के दादा राजपाल समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि गाव में इतनी बड़ी घटना हो गई, मामला लखनऊ तक पहुंच गया। लेकिन स्थानीय क्षेत्रीय किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी व बिरादरी से राज्यसभा सासद काता कर्दम का कोई अता-पता नहीं है। दोनों ने अभी तक कोई सुध नहीं ली। आरोप लगाया कि दोनों ही जनप्रतिनिधि सत्ताधारी पार्टी भाजपा से जुडे़ हैं, इसलिए हो सकता है उन्हें हाइकमान ने उल्देपुर गाव जाने के लिए मना किया हो।
सात्वना देने पहुंचे कई संगठन
मृतक रोहित के घर शुक्रवार को आने-जाने वालों का ताता लगा रहा। रिश्तेदारों से लेकर अनुसूचित जाति से जुडे़ कई संगठन गाव पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद हरसंभव सहायता करने की बात की। आबेडकर समिति, समता दल, मिशन सुरक्षा परिषद समेत कई संगठनों के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए पुलिस से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए माग रखी।
एसपी देहात ने किया फ्लैग मार्च
शुक्रवार को उल्देपुर गाव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। खासकर ठाकुर बिरादरी के मोहल्ले में कई घरों पर ताला लगा मिला। एसपी देहात राजेश कुमार ने आरआरएफ व पुलिस बल के साथ गाव में फ्लैग मार्च किया। इससे पहले एसपी देहात ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शेष आरोपितों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया।
पुलिस की निगरानी में दो घायल आरोपित
गुरूवार को उल्देपुर में हुए जातीय संघर्ष के दौरान अनुसूचित जाति के रोहित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता देवेन्द्र की ओर से ठाकुर बिरादरी के 9 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें से एक आरोपित कृष्णपाल को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा दो आरोपित निखिल पुत्र अशोक व विकास पुत्र शशि चौहान गंगानगर में कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड स्थित विक्रम वेद हास्पिटल में भर्ती है। अस्पताल में दोनों घायलों पर नजर रखने के लिए पुलिस तैनात है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपितों को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सीधे जेल भेज दिया जाएगा।