बागपत में हादसे के एक साल बाद घायल युवक की मौत, रीढ़ की हड्डी में था फ्रैक्चर
बागपत में सड़क हादसे के एक साल बाद शनिवार रात घायल युवक की मौत हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। दुर्घटना में घायल युवक विनोद की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था और वह कोमा में भी चला गया था।
बागपत, जेएनएन। बागपत में सड़क हादसे के एक साल बाद शनिवार रात घायल युवक की मौत हुई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ग्राम ब्राह्मणपुट्ठी निवासी ऋषिपाल सिंह का बेटा 18 वर्षीय विनोद करीब एक साल पूर्व बाइक से ढिकौली-बंथला मार्ग पर ग्राम विनयपुरके गेट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
युवक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इतना ही नहीं विनोद कोमा में चला गया था। काफी इलाज कराने के बावजूद युवक विनोद की हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसकी शनिवार रात घर पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। हादसे का चांदीनगर थाना पर पहले ही मुकदमा दर्ज है।