Move to Jagran APP

Bulandshahr News: बुलंदशहर में सांड़ के हमले में एक और मौत, अब भट्ठा मजदूर को मार डाला

Bulandshahr News बुलंदशहर में लोगों पर साड़ों के हमले का सिलसिला जारी है। रविवार को गंगा स्नान को जा रहे भट्ठा मजदूर पर सांड़ से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व इसी माह सांड़ के हमले में दो मौतें हो चुकी हैं।

By JagranEdited By: Parveen VashishtaPublished: Sun, 25 Sep 2022 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:40 PM (IST)
Bulandshahr News: बुलंदशहर में सांड़ के हमले में एक और मौत, अब भट्ठा मजदूर को मार डाला
बुलंदशहर में सांड़ के हमले में एक और मौत, अब मजदूर को मार डाला

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। अनूपशहर क्षेत्र के गांव मऊ में गंगा स्नान करने जा रहे भट्ठा मजदूर को सांड़ में हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया, चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मचा।

loksabha election banner

दो लड़ रहे सांड़ों में से एक ने बोला हमला  

रविवार को सुबह के समय गांव फैजपुरा निवासी 33 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र चरन सिंह अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए भैरिया गंगा तट पर जा रहा था। गांव मऊ के निकट दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। धर्म सिंह ने बचने का प्रयास किया किंतु एक सांड़ ने धर्म सिंह को हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण धर्म सिंह को तत्काल सीएचसी अनूपशहर ले गए, वहां चिकित्सकों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। धर्म सिंह की पत्नी कमलेश दिव्यांग है। सूचना मिलने पर स्वजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने धर्म सिंह के शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर डिबाई विधायक सीपी सिंह परिजनों से मिले और घटना पर दुख प्रकट कर परिवार को शासन की ओर से आरि्थक मदद दिलाने का भरोसा दिया। 

बेसहारा सांड़ जिले में पहले भी ले चुके हैं जान

10 सितंबर 2022:  बीबीनगर क्षेत्र में सांड़ ने एक मूकबधिर महिला को पटककर मार डाला। यह माना जा रहा है कि जब महिला पर सांड़ ने हमला किया तो वह मूकबधिर होने के कारण जान बचाने के लिए शोर भी नहीं मचा पाई। 

04 सितंबर 2022: डिबाई क्षेत्र के गांव नंगला भूड़ 40 वर्षीय किसान रामवीर सिंह की बेसहारा सांड ने खेत पर टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

20 अगस्त 2022: को अहमदगढ क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी 65 वर्षीय जयप्रकाश मीणा सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

01 मई 2022: गुलावठी क्षेत्र में खेतों पर काम कर रहे 32 वर्षीय मयंक उर्फ रिंकू को बेसहारा सांड ने पटक दिया था, उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में सांड़ हमला करता रहा, लेकिन जान बचाने के लिए शोर भी नहीं मचा पाई महिला, मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.