Move to Jagran APP

संघ प्रमुख के खिलाफ फेसबुुुक लाइव पर इस युवक ने की अमर्यादित टिप्‍पणी

खुद को आरएसएस का पूर्व जिला प्रचारक बताने वाले एक युवक ने संघ प्रमुख समेत अन्‍य पदाधिकारियों पर अमर्यादित टिप्‍पणी की।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:15 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:24 AM (IST)
संघ प्रमुख के खिलाफ फेसबुुुक लाइव पर इस युवक ने की अमर्यादित टिप्‍पणी
संघ प्रमुख के खिलाफ फेसबुुुक लाइव पर इस युवक ने की अमर्यादित टिप्‍पणी

मेरठ (जेएनएन)। फेसबुक पर संघ प्रमुख सहित संघ के कई पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। महानगर संघ चालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व संघ विस्तारक को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

हिंसा के लिए उकसाया

आरएसएस के महानगर संघ चालक सम्राट कॉलोनी (नौचंदी) निवासी विनोद कुमार भारतीय ने गत गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि जबर सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक वॉल पर वीडियो के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत व अन्य पदाधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जातीय द्वेष पैदा करने के साथ-साथ हिंसा के लिए भी उकसाया। एसएसपी अखिलेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

संघ विस्‍तारक रहा है

इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी ने बताया कि आरोपित जबर सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी रिठानी, परतापुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित खुद को संघ का पूर्व पदाधिकारी बता रहा है। उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को संघ का पूर्व जिला प्रचारक बताया हुआ है। संघ से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि जबर सिंह सरधना कार्यालय में संघ विस्तारक रहा था। राष्ट्रोदय कार्यक्रम से पहले उसे निकाल दिया गया था।

संघ पदाधिकारियों की तुलना आतंकी व तानाशाहों से

वीडियो में जबर सिंह ने संघ प्रमुख के प्रति अपमानित शब्दों का प्रयोग करते हुए संघ पदाधिकारियों की तुलना आतंकवादियों, रत्नाकर जैसे डाकू, मुसोलिनी व सिकंदर जैसे तानाशाहों से की। शिकायतकर्ता का कहना है कि जबर सिंह ने आरएसएस के प्रति विद्वेष फैलाने की कोशिश की है।

आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति ने फेसबुक पर संघ पदाधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.