खाई कसम, पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाएंगे हम
एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को चलो मिलकर एक पौधा रोपें अभियान के तहत बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:01 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को चलो मिलकर एक पौधा रोपें अभियान के तहत बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में पौधारोपण किया गया। क्लब के सदस्यों ने जामुन, कनेर, शरीफा, अमरूद और सहजन के पौधे लगाए। क्लब अध्यक्ष सावन कनौजिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम चक्र के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। पौधारोपण के बाद सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। इस दौरान प्रतीक शर्मा, देव बिष्ट, हर्ष राय, सुबोध, दीपक सैनी, विशाल कनौजिया और सार्थक पाराशर भी उपस्थित रहे।-जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें