अब दूसरे और तीसरे चरण को उड़ चले स्टार प्रचारक
पश्चिम के नेता प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में स्टार प्रचारक बने। दूसरे चरण के लिए नगीना बुलंदशहर और अमरोहा पहुंचे प्रचारक।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 05:54 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। पश्चिमी उप्र की आठ सीटों पर चुनाव प्रथम चरण में समाप्त हो गया है अब स्टार प्रचारक दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए संबंधित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं।
दूसरे चरण की तैयारी
दूसरे चरण में 18 अप्रैल को नगीना, बुलंदशहर और अमरोहा में मतदान होगा। भाजपा ने यहां पर प्रचार के लिए डा. पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, अजेय कुमार, प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान, भूपेंद्र सिंह व धर्म सिंह सैनी को लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य जिला स्तरीय नेता भी प्रचार में सहयोग को पहुंचेंगे।
तीसरे चरण में यहां होंगे प्रचारक
तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मुरादाबाद, रामपुर व संभल में मतदान होगा। इस चरण के लिए डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, धर्म सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, रजनीकांत माहेश्वरी, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया आदि के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि डा. बाजपेयी मुरादाबाद के प्रभारी भी हैं। स्टार प्रचारकों के अलावा अन्य नेता भी दूसरे क्षेत्रों में प्रचार के लिए पहुंच गए हैं। जैसे कि राजेंद्र अग्रवाल को मथुरा भेजा गया है और जयकरण गुप्ता को बुलंदशहर।
सपा के स्टार प्रचारक भी पहुंचे
उधर, सपा के स्टार प्रचारकों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व अतुल प्रधान शुक्रवार को ही दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में पहुंच गए। अन्य नेता जिनका नाम स्टार प्रचारकों में नहीं है उन्हें संभल, अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में लगाया गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि राजपाल सिंह, विधायक रफीक अंसारी, आदिल चौधरी, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, संजीव गुप्ता, आदिल चौहान, मृदुला यादव, विपिन मनोठिया, सम्राट मलिक, जयराज चपराना समेत अन्य नेताओं को संभल व मुरादाबाद भेजा गया है। बसपा के सभी मुख्य जोन, मंडल कोर्डिनेटर व पहचान रखने वाले पूर्व विधायक या सांसद दूसरे व तीसरे चरण वाले जिले में भेजे गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें