Move to Jagran APP

अब तो हर कोई अमेजन एप से शॉपिंग का हुआ दीवाना

दैनिक जागरण संग 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शहरवासी भी इस अभियान के दीवाने होने लगे हैं। इस अभियान में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के सरल तरीके बताए जा रहे हैं। वह किस तरीके से फिल्टर आदि लगाकर अपनी मनपसंद वस्तु को चुनकर शॉपिंग कर सकते हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 11:30 PM (IST)
अब तो हर कोई अमेजन एप से शॉपिंग का हुआ दीवाना
अब तो हर कोई अमेजन एप से शॉपिंग का हुआ दीवाना

जागरण संवाददाता, मेरठ : दैनिक जागरण संग 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शहरवासी भी इस अभियान के दीवाने होने लगे हैं। इस अभियान में लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग के सरल तरीके बताए जा रहे हैं। वह किस तरीके से फिल्टर आदि लगाकर अपनी मनपसंद वस्तु को चुनकर शॉपिंग कर सकते हैं।

loksabha election banner

दैनिक जागरण संग अमेजन कंपनी ने 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान की शुरुआत की। अभियान के छठे दिन साकेत और गंगानगर में अभियान चलाया गया। यहां लोगों ने काफी संख्या में अमेजन एप के फायदे जानें और उसे डाउनलोड किया। इसके अलावा लोगों ने आसानी से पेमेंट प्रक्रिया को भी जाना। कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें कैश ऑन डिलीवरी विकल्प को भी बताया। सुबह 10 बजे साकेत इसके बाद शाम 4.30 बजे गंगानगर पर रोड शो किया गया। अभियान में शामिल हुए लोगों को विभिन्न गेम्स में हिस्सा लेने का मौका भी दिया जा रहा है। शहरवासियों ने भी अभियान में उत्सुकता दिखाते हुए एप डाउनलोड कर ऑनलाइन शॉपिंग के तरीके सीखे। अमेजन एप पर किस तरह से आसानी से शॉपिंग की जाती है इसके भी तौर-तरीके अमेजन टीम के सदस्यों ने बताए।

आज यहां होगा रोड शो

शुक्रवार को भी शहर के दो स्थानों पर 'अमेजन सिंपल सी बात' अभियान का आयोजन किया जाएगा। सबसे पहले टीम सुबह 10.30 बजे मेरठ कॉलेज और इसके बाद दोपहर चार बजे बेगमपुल पहुंचेगी। यहां लोगों को अमेजन एप और इससे होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दो लोगों ने जीते पुरस्कार

अभियान के छठे दिन दो लोगों ने पुरस्कार जीते। प्रियांशु शर्मा और आशीष अग्रवाल को तीन-तीन हजार के गिफ्ट वाउचर दिए गए। अमेजन से खरीदारी करने पर जो भी राशि होगी, उसमें से इतनी राशि की बचत हासिल होगी। इन्होंने कहा--

इस तरह के अभियान होने चाहिए। इससे लोगों को आज के आधुनिक युग के बारे में जानने का मौका मिल जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग अच्छा विकल्प है।

प्रियांशु शर्मा दैनिक जागरण संग ऐसे अभियान जागरुक करते हैं। इससे पहले ऑनलाइन शॉंिपंग कठिन लगता है लेकिन इनके समझाने के बाद सब सरल लगने लगा है।

आशीष अग्रवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.