हीट स्ट्रोक की जद में वेस्ट यूपी, 44 डिग्री पारे ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड
मौसम विभाग मान रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटों में ताममान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। पारा 47 भी पार हो सकता है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 11:38 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर हीट स्ट्रोक की जद में है। गुरुवार को पारा 44 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आंशका गर्मी के 47 डिग्री पार जाने की है। गुरुवार को मेरठ में गर्मी का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2014 में पारा इतना चढ़ा था।
सड़कों पर पसरा सन्नाटा
गुरुवार को भास्कर भगवान ने रौद्र रूप दिखाया। बुधवार के 43 डिग्री पारे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुरुवार को पारा 44 डिग्री के पार हो चला। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। करीब 3 घंटे सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। कमिश्नरी चौराहा, माल रोड, कैंट, गढ़ रोड पर दोपहर को गर्मी का कहर जारी रहा। अक्सर वाहनों से भरकर चलने वाली शहर की सड़कें गुरुवार को सुनसान थीं।
क्या हैं रेड अलर्ट के मायने
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित तमाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मायने यह हैं कि मौसम विभाग मान रहा है कि अगले 72 घंटों में ताममान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है। पारा 47 भी पार कर सकता है।
तीन जून को धूल भरी आंधी के आसार
मौसम विभाग ने 3 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई है। इससे तापमान में कमी भी होगी। गुरुवार को यूपी के कई शहर राजस्थान से भी गर्म रहे।
गर्मी में यह एहतियात बरतें
सिर पर कपड़ा बांध कर निकलें।
पूरा शरीर ढकने वाले कपड़े पहनें।
साथ में पानी की बोतल रखें।
चक्कर आने की दशा में तुरंत अस्पताल जाएं।
बच्चों को धूप में कतई न निकलने दें।
क्या न करें
तेज पसीना आने के तुरंत बाद न नहाएं।
बहुत तेज ठंडा पानी कतई न पिएं।
पसीना सोखने वाले कपड़े पहनें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें