Move to Jagran APP

Women Wrestler of Meerut: विश्वविद्यालय के कुश्ती हाल से निकले नौ महिला मल्ल, नेशनल में दिखाएंगे दम

30 जनवरी को आगरा में महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होगी। 23 जनवरी से पुरुषों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा में होगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम के नौ महिला पहलवानों का चयन स्टेट टीम में हुआ है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 04:22 PM (IST)
Women Wrestler of Meerut: विश्वविद्यालय के कुश्ती हाल से निकले नौ महिला मल्ल, नेशनल में दिखाएंगे दम
रुस्तम ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम के नौ महिला पहलवानों का स्टेट टीम में चयन

मेरठ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रुस्तम ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम के नौ महिला पहलवानों का चयन स्टेट टीम में हुआ है। सीनियर उत्तर प्रदेश पुरुष और महिला कुश्ती टीम में चयन के लिए 16 जनवरी से 18 जनवरी तक गोंडा जिले के नंदी नगर में ट्रायल किया गया। जिसमें मेरठ के नौ पहलवानों का चयन किया गया है। पूरे एक साल के बाद नेशनल की कोई कुश्ती प्रतियोगिता होने जा रही है। कोरोना की वजह से 2020 में कोई प्रतियोगिता नहीं हुई। इस साल दो नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता होगी।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय से जिन पहलवानों का चयन किया गया है। उसमें 50 किलो भार वर्ग में निशा तोमर, 53 किलो भार वर्ग में दीक्षा तोमर, 55 किलो भार वर्ग में इंदु तोमर, 62 किलोग्राम भार वर्ग में बबीता रानी, 65 किलोग्राम में साक्षी शर्मा,68 किलोग्राम में रजनी, 50 किलो भार वर्ग में दिव्या तोमर, 72 किलोग्राम में मनु तोमर और 50 किलो वर्ग में शीतल तोमर का चयन किया गया है। यह सभी पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पुरुषों की राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित होगी। जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता आगरा में 31 जनवरी 30 जनवरी से शुरू होगी। मेरठ से सभी महिला मल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर जिला कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता और कल्याण सिंह ने बधाई दी है। कुश्ती के कोच डॉक्टर जबर सिंह सोम का कहना है की सभी महिला मल बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं। इनसे पदक की पूरी उम्मीद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.