विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पढ़ने वाला नाइजीरियन युवक 20 माह में कर चुका आठ करोड़ की साइबर ठगी, कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे 

Published: Thu, 19 Mar 2026 11:26 PM (IST)

नाइजीरियाई नागरिक सैफु मयाना उमर ने सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान 20 माह में आठ ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन।

पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन।

HighLights

  1. नाइजीरियन छात्र ने 20 माह में आठ करोड़ की ठगी की।

  2. बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान चलाया साइबर ठगी नेटवर्क।

  3. गेमिंग ऐप, ट्रेडिंग, ऑनलाइन लोन से लोगों को ठगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी माड्यूल का संचालक नाइजीरियन नागरिक सैफु मयाना उमर सुभारती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए ही साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। उसने 20 माह में आठ करोड़ की ठगी की है। चार बैंकों में उसके खातों में रकम की एंट्री मिली है।

अब चारों खाते खाली हैं। जांच में सामने आया कि आरोपित उप्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान और बंगाल के लोगों से साइबर ठगी कर चुका है। गिरोह का मास्टरमाइंड नाइजीरिया निवासी यूसुफ है।

वह हरियाणा से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। धरपकड़ से पहले से ही यूसुफ नाइजीरिया चला गया था।25 वर्षीय सैफु के खिलाफ उप्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, उड़ीसा, तेलंगाना, राजस्थान और बंगाल में साइबर ठगी के 16 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी में नाइजीरियन गिरफ्तार

मेडिकल कालेज में पढ़ाई के दौरान ही सैफु ने यूसुफ के साथ मिलकर साइबर ठगी का नेटवर्क तैयार किया। पहले ये लोग गेमिंग एप के जरिये ठगी करते थे। इसके बाद ट्रेडिंग, आनलाइन लोन का झांसा देकर ठगी करने लगे थे। अब इन दोनों आरोपितों से जुड़े अन्य नाइजीरियन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।