विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का भंडाफोड़, करोड़ों की ठगी में नाइजीरियन गिरफ्तार

Published: Thu, 19 Mar 2026 03:36 AM (IST)

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक, उमर सेहू मयान को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का मेरठ में पर्दाफाश।

  2. बीएससी नर्सिंग छात्र नाइजीरियाई उमर सेहू मयान गिरफ्तार।

  3. करोड़ों रुपये की ठगी का नेटवर्क चला रहा था।

जागरण संवाददाता, मेरठ। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी माड्यूल का पर्दाफाश कर नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुभारती कालेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। आरोप है कि अपने बैंक खाते में साइबर ठगी के करोड़ों रुपये डलवा चुका है। उसका दूसरा नाइजीरिया साथी भागने में कामयाब हो गया।

वह हरियाणा के जीडी गोयनका कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नाइजीरिया का 25 वर्षीय उमर सेहू मयान पर विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि उमर सुभारती मेडिकल कालेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रहा है।

2022-23 में उसने सुभारती मेडिकल कालेज में एडमिशन लिया था। पढ़ाई करते हुए उमर साइबर ठगी का नेटवर्क भी चला रहा था। साइबर सेल की टीम ने उसे सुभारती मेडिकल कालेज से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैंक खाते में हाल ही में 45 लाख का लेन-देन हुआ था। अब तक उसके खाते में करोड़ों का लेन-देन हो चुका है।

उमर ने पूछताछ में बताया कि साथी नाइजीनियन यूसुफ उसके खाते में साइबर ठगी की रकम डलवाता था। उसके बाद रकम निकाल लेता था। यूसुफ डेढ़ वर्ष पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हरियाणा से नाइजीरिया चला गया है। यह रकम यूसुफ क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेश भेज रहा था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में फार्म ‘सी’ से पकड़े गए आतंकी प्रशिक्षण देने वाले तीन यूक्रेनी नागरिक, NIA को सौंपा

उमर और यूसुफ के तार नाइजीरिया तथा दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोहों से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस उमर से गहनता से पूछताछ कर रही है। ताकि उसके पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। उमर नाइजीरिया की स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में ही बातचीत करता है। उससे बातचीत करने के लिए ट्रांसलेटर को भी बुलाया गया है।