'युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे नेताजी सुभाष चंद्र बोस'
आजाद ¨हद फौज के स्थापना के 75वें वर्ष पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह रहे।
मेरठ: आजाद ¨हद फौज के स्थापना के 75वें वर्ष पर चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह रहे।
नेताजी सुभाष जन्मदिवस समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सत्यपाल सिंह ने कहा कि महापुरुषों के चित्र पर केवल फूल चढ़ाने तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनके जीवन और चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पूरा जीवन युवाओं को रास्ता दिखाने वाला है।
वहीं उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर की तिथि का दोहरा महत्व है। इस दिन आजाद ¨हद फौज (आइएनए) की स्थापना हुई थी, इस दिन पुलिस डे भी मनाया जाता है। नेताजी ने तमाम मतभेद होने के बाद भी गांधी जी को महात्मा नाम दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद विजयपाल सिंह ने युवाओं को आह्वान किया कि वह आजाद ¨हद फौज और नेताजी के जीवन से प्रेरणा लें। सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन युवाओं को प्रेरित करता है। संस्था के महासचिव भोलानाथ पराशर ने कहा कि सबसे पहले योजना आयोग का गठन नेताजी ने किया था। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जगत सिंह ने भी अपनी बात रखी। संस्था के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर देशराज सिंह ने कविता पाठ किया। मौके पर अन्य लोग मौजूद रहे।
दो द्वीपों का नाम बदलने की मांग
कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नाम शहीद और स्वराज करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव को सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इन दोनों द्वीपों को आइएनए ने सबसे पहले आजाद कराकर भारत का झंडा फहराया था।