NEET PG में यशी सक्सेना ने लहराया परचम, डाॅक्टर कपल की बेटी ने आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मेरठ का मान
NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। मेरठ ...और पढ़ें

यशी सक्सेना
HighLights
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश को गत 30 अगस्त को आयोजित की थी यह परीक्षा।
यशी के पिता डाॅक्टर संजीव सक्सेना वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ व माता डाॅक्टर प्रीति सिन्हा एलएलआरएम में एनाटामी विभागाध्यक्ष।
जागरण संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा आयोजित नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2026 Result) का परिणाम जारी कर दिया गया है। मेडिकल कालेजों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा गत 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शहर की बेटी यशी सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आल इंडिया 124वीं रैंक हासिल की है।
यशी सक्सेना ने इसी वर्ष देश के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। उनकी इस बड़ी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। यशी के पिता डाॅक्टर संजीव सक्सेना शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी माता प्रोफेसर डाॅक्टर प्रीति सिन्हा लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एनाटामी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। डाॅक्टर दंपती की बेटी की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने उन्हें बधाई दी है।

यशी (मध्य में) के साथ डाॅक्टर संजीव सक्सेना और डाॅक्टर प्रीति सिन्हा। सौ. स्वजन
उल्लेखीय है कि नीट पीजी परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गत 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसमें शामिल होने को कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और इसमें कुल 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें- NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
मेरठ: गार्गी गर्ल्स स्कूल में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण एवं योगदान का सम्मान करने के साथ-साथ मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।
कक्षा 12वीं की नव्या परमार, कक्षा दसवीं की अविका, आयु तालियान और कक्षा छह से कनिका चौहान को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. वाग्मिता त्यागी ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
