विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG 2026 Result OUT: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 02:51 PM (IST)

एनबीईएमएस ने NEET PG 2026 Result का एलान कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET PG 2026 Result OUT: यहां पढ़ें पूरी खबर।

NEET PG 2026 Result OUT: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार नीट पीजी की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एनबीईएमएस की ओर से NEET PG 2026 Result के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की गई है।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें पीजी परीक्षा का रिजल्ट

नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.inपर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NEET PG 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर हुई थी परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अगस्त, 2026 को संचालित की गई थी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,73,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। इसके साथ ही परीक्षा में कुल 2,65,980 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

नीट पीजी परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं, जो इस प्रकार है। 

कैटेगरी  कटऑफ अंक
सामान्य/ईडब्ल्यूएस  262
सामान्य दिव्यांग  244
एससी/एसटी/ओबीसी  226

इस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड

एनबीईएमएस की ओर जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड 01 अक्टूबर, 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें: NEET UG Counseling 2026: नीट यूजी राउंड 3 के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू, इस डेट पर जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट