विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counseling 2026: नीट यूजी राउंड 3 के लिए च्वाइस फिलिंग आज से शुरू, इस डेट पर जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:16 PM (IST)

नीट यूजी तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

NEET UG Counseling 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

NEET UG Counseling 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

HighLights

  1. च्वाइस फिलिंग आज से शुरू।

  2. 27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से तीसरे राउंड की NEET UG Counseling 2026 के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज यानी 23 सितंबर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही एमसीसी की ओर से तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर से शुरू हो गए हैं। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे और एमबीबीएस या बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं। वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

च्वाइस फिलिंग आज से शुरू

एमसीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नीट यूजी तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। छात्र 28 सितंबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज का चयन कर सकते हैं। च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को 27 से 28 सितंबर के बीच कॉलेज लॉकिंग करने का मौका दिया जाएगा। बता दें, तीसरे राउंड की काउंसलिंग के आवेदन कल यानी 22 सितंबर से शुरू हो गए हैं। छात्र 27 सितंबर तक तीसरे राउंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस डेट पर आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात एमसीसी की ओर से अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर, 2026 को की जाएगी। जिन भी छात्रों का नाम अलॉटमेंट रिजल्ट में शामिल होगा। वे आवंटित किए गए संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के पश्चात छात्रों को 01 अक्टूबर से लेकर 09 अक्टूबर के बीच रिपोर्ट करना होगा।

कैसे करें तीसरे राउंड के लिए अप्लाई

एमसीसी की ओर से नीट यूजी तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

  1. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद New Registration for UG Counselling 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: MP Police SI Bharti 2026: मध्य प्रदेश में एसआई और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई