MP Police SI Bharti 2026: मध्य प्रदेश में एसआई और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट आज, जल्द कर लें अप्लाई
मध्य प्रदेश में एसआई और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। स्नातक डिग्री धारक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-1790142307318_m.webp)
MP Police SI Bharti 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आवेदन करने का आज आखिरी मौका।
कुल 507 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर SI और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश मध्य प्रदेश एसआई और सूबेदार के पदों पर आवेदन नहीं कर सके हैं। वे MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 507 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर SI और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 व 38 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षिक वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और एससी एवं एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।
कितनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
इन स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई
एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Online Form-Subedar & Sub-Inspector Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंक में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
