विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमो भारत ट्रेन में मासिक पास सुविधा और 24 घंटे संचालन की उठी मांग

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 28 Sep 2026 06:01 AM (IST)

दैनिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में मासिक पास की सुविधा और मेरठ कैंट से दिल्ली के लिए एक ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग की है।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. दैनिक यात्रियों ने नमो भारत में मासिक पास सुविधा मांगी।

  2. मेरठ कैंट से दिल्ली के लिए ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दैनिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में मासिक पास की सुविधा और मेरठ कैंट स्टेशन से दिल्ली के लिए एक ईएमयू ट्रेन के संचालन की मांग की है।

रविवार को दैनिक यात्री राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के मोहनपुरी आवास पर पहुंचे। उनके उपलब्ध नहीं होने पर कार्यालय में केंद्रीय ऊर्जा और शहरी व‍िकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन दिया।

यात्री सौरभ शर्मा, तरुण मेहता ने बताया कि पिछले दो साल से शटल ट्रेन लगातार विलंब से चल रही है। वापसी में भी ट्रेन विलंब से आ रही है। इस ट्रेन पर बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी माल लाने ले जाने के लिए यात्रा करते हैं। विलंब से चलने से कई लोगों की नौकरी चली गई है और या उन्हें अनुपस्थित दर्ज किया जाता है।

यह भी पढ़ें- ऊपर नमो भारत ट्रेन की तेज चाल, नीचे गड्ढों में फंसा ट्रैफिक; WHO के मानकों को मुंह चिढ़ाती मेरठ की मुख्य सड़क

वहीं नमो भारत ट्रेन का मेरठ से सराय काले खां का किराया 210 रुपये है। आने जाने में 420 रुपये खर्च होते हैं। अगर इसमें मासिक पास की सुविधा और इसे 24 घंटे चलाया जाए तो यात्रियों की सारी परेशानियों का समाधान हो जाएगा।

दैनिक यात्रियों ने फोन पर राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से बात भी की। जयदीप सचदेवा, करण, संजय बख्शी, गोपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 : अपने ही नेशनल रिकार्ड को तोड़ पारूल ने दिखाया दमखम, एशियन गेम्स में जीता कांस्य