विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Namo Bharat Train के संचालन के कारण मेरठ में तीन गुणी कीमत पर बिका 35 वर्ग मीटर का प्लाट

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Feb 2026 07:23 PM (IST)

मेरठ में शुक्रवार को जागृति विहार एक्सटेंशन के व्यावसायिक भूखंड डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक में नीलाम हुए। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 24 घंटे से अधिक चली जागृति विहार एक्सटेंशन में व्यावसायिक भूखंडों की ई नीलामी।

  2. दिल्ली रोड पर बनी कालोनियों में भूमि के दामों में अप्रत्याशित उछाल।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत ट्रेन के संचालन के साथ ही माधवपुरम में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। गुरुवार को हुई ई नीलामी में माधवपुरम में 31 से 35 वर्गमीटर के भूखंड सवा तीन गुणी कीमत पर बिके हैं। सेंट्रल मार्केट प्रकरण के चलते जागृति विहार एक्सटेंशन में 50 वर्ग मीटर के व्यावसायिक भूखंड डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक की कीमत लगी। गुरुवार को दोपहर 10 बजे आरंभ हुई शुक्रवार को दोपहर तक चलती रही।

भूमि के दामों में अप्रत्याशित उछाल

22 फरवरी को प्रधानमंत्री नमो भारत विस्तारीकरण व मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली रोड पर बनी कालोनियों में भूमि के दामों में अप्रत्याशित उछाल आया है। आवास विकास परिषद की ई-नीलामी में माधवपुरम में 31 से 35 वर्गमीटर के चार भूखंड थे। इनका आरक्षित कीमत 22,400 रुपये प्रति वर्गमीटर थी। गुरुवार को जब बोली लगी तो लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। 26 लाख 60 हजार रुपये तक इनकी कीमत लगाई गई। प्रति वर्गमीटर कीमत 76 हजार रुपये रही। 

यह भी पढ़ें- PM की रैली को लेकर मेरठ में दिल्ली रोड और बिजली बंबा मार्ग रहेगा बंद, परेशानी से बचने को इन मार्गों का करें इस्तेमाल

जागृति विहार एक्सटेंशन में व्यावसायिक भूखंडों की मांग

इसी तरह सेंट्रल मार्केट मेंं आवासीय भूखंडों पर बनी दुकानों पर आए संकट को देखते हुए जागृति विहार एक्सटेंशन के सेक्टर तीन में 50 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंडों के लिए लोगों ने बढ़चढ़ कर बोली लगाई। 14 भूखंडों की बिक्री से आवास विकास परिषद मालामाल हो गया। जागृृति विहार एक्सटेंशन आवंटी संघर्ष मोर्चा के सुरेश पटेल ने कहा कि धनाढ़यों द्वारा बोली में भाग लेने से अनाप शनाप कीमतें लगाई गई। परिषद को यह भूखंड जरूरतमंदों और निर्बल आय वर्ग के लिए आरक्षित करने चाहिए।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: अकेले मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन जाना है तो नमो भारत से आपके बचेंंगे 1000 रुपये और समय

यहां पर भूखंड की 35 लाख 58 हजार चार सौ की आरक्षित कीमत रखी गई थी। सबसे ज्यादा बोली डेढ़ लाख छह सौ रुपये लगी। अधिकांश भूखंड 65 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर बिके। संपत्ति अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि नीलामी की सभी संपत्तियों की नीलामी का ब्यौरा दो तीन बाद उपलब्ध होगा।