PM की रैली को लेकर मेरठ में दिल्ली रोड और बिजली बंबा मार्ग रहेगा बंद, परेशानी से बचने को इन मार्गों का करें इस्तेमाल
प्रधानमंत्री 22 फरवरी को मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री 22 फरवरी को करेंगे मेरठ मेट्रो का उद्घाटन।
जनसभा को लेकर दिल्ली रोड और हाईवे के यातायात में बदलाव।
जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो भारत ट्रेन के शेष हिस्से (मेरठ साउथ से मोदीपुरम व न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के लिए) व मेरठ मेट्रो का 22 फरवरी को शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर दिल्ली रोड और हाईवे के यातायात में बदलाव किया गया है। शापरिक्स माल से लेकर परतापुर इंटरचेंज तक दिल्ली राेड बंद रहेगा। इसी तरह से बिजली बंबा मार्ग भी बंद रहेगा। पुलिस की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक यातायात में बदलाव किया गया है। साथ ही रैली में पहुंचने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल पर जाने के लिए भी रूट मैप जारी किया गया है। रूट डायर्वट का पालन कराने के लिए पुलिस बल लगा दिया गया।
दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे
- राजनगर एक्सटेंशन से मेरठ की तरफ हाईवे से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।
- दुहाई मुरादनगर से मेरठ की तरफ हाईवे से आने वाले भारी वाहन फेरीफेरल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।
- मुरादनगर गंगनहर से मेरठ की तरफ आने वाले भारी वाहन गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से नहीं जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे से ही वाहन जा सकेंगे।
- मोदीनगर से मेरठ की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णतय प्रतिबंध रहेगा। निवाड़ी से गंगनहर पटरी की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगा। भाेजपुर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सभी वाहन अपने गन्तव्य जा सकेंगे।
- भाेजपुर से भी मोदीनगर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आ सकेंगा। एक्सप्रेसवे से वाहन जा सकते है।
यह भी पढ़ें- मेरठ में Metro और NAMO Bharat स्टेशनों की सुरक्षा को तैनात होंगे SSF जवान, इस तारीख से शुरू करेंगे काम
मुजफ्फरनगर की तरफ से मेरठ की ओर आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे
- मुजफ्फरनगर की सठेढ़ी पुलिस चौकी से दिल्ली हाईवे होते हुए भारी वाहन मेरठ अपने गन्तव्य जा सकेंगे।
मुरादाबाद से हापुड़ होते हुए मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे
- टियाला अंडरपास से भारी वाहन किठौर और परीक्षितगढ़ से मवाना होते हुए बिजनौर और मुजफ्फरनगर जा सकेंगे।
- खरखौदा मोड से भारी वाहन मोहिउद्दीनपुर नहीं जा सकेंगे, सिर्फ छोटे वाहन ही जा सकेंगे।
- बिजली बंबा चौराहा से दैनिक जागरण तिराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे।
- टीपीनगर मंडी गेट से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णतय बंद रहेंगे।
- परतापुर इंटरचेंज से मोदीनगर और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन हाईवे पर नहीं जा सकेंगे। एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।
- काशी टोल से मोदीनगर और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
- टीपीनगर मंडी गेट से परतापुर इंटरचेंज पर जाने वाले सभी वाहन बंद रहेंगे।
- परतापुर इंटरचेंज एवं गगोल से शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- यह भी पढ़ें- मेरठ में थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे प्रधानमंत्री, 12 जनपदों से पुलिस बल बुलाया
शामली-बागपत से मेरठ आने वाले वाहन यहां से जा सकेंगे:
- बागपत और शामली की तरफ से मेरठ आने वाले सभी वाहन गंगनहर की पटरी से नहीं जाएंगे। बल्कि हाईवे से सीधे अपने गन्तव्य पर जा सकेंगे।
रैली में बस/कार व अन्य वाहनों के जाने हेतु मार्ग
- दिल्ली/गाजियाबाद से आने वाले वाहन मोदीनगर से सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से आगे बायें मुडकर पार्किंग स्थल पर जाएगे।
- मुजफ्फरनगर/शामली/सहारनपुर से आने वाले वाहन नहर पटरी से होते हुए सिवालखास से गेजा मार्ग से कार/बस पार्किंग मे जाएगे।
- हापुड से आने वाले वाहन (वाया खरखौदा) थाना खरखौदा तिराहे से मोहद्दीनपुर खरखौदा मौड तिराहा से बायें मुडकर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जायेगे।
- बिजनौर/मवाना से आने वाले वाहन मसूरी से दौराला होते हुए नहर पटरी से सिवालखास होते हुए गेजा मार्ग से बस/कार पार्किंग में जायेगे।
- परीक्षितगढ़/ किठौर से आने वाले वाहन टियाला अंडरपास (हापुड बाइपास) होकर थाना खरखौदा तिराहा से मोहद्दीनपुर खरखौदा मौड तिराहा से बायें मुडकर सीधे कादराबाद पुलिस चौकी से यू-टर्न लेकर बायें बस पार्किंग में जायेगे।
