विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

82 किलोमीटर का Namo Bharat काॅरिडोर और इस मामले में नंबर वन रहा मेरठ का बेगमपुल स्टेशन

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Feb 2026 08:04 PM (IST)

Namo Bharat Corridor: नमो भारत कॉरिडोर ने पूर्ण संचालन के पहले दिन एक लाख से अधिक यात्रियों के साथ रिकॉर्ड ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत के 14 स्टेशन।

  2. मेरठ का बेगमपुल स्टेशन रहा सबसे व्यस्त।

जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कारिडोर के पूर्ण संचालन के पहले ही दिन यात्रियों ने इतिहास रचा है। एक दिन में एक लाख से अधिक राइडरशिप दर्ज की गई है। यह अब तक का रिकार्ड है।
82 किलोमीटर के कारिडोर में मेरठ का भूमिगत बेगमपुल स्टेशन नंबर एक पर रहा है। यानि यहां सबसे अधिक भीड़ रही, जबकि आनंद विहार और गाजियाबाद स्टेशनों ने भी व्यस्ततम स्टेशनों में दूसरा और तीसरा स्थान बनाया है। दैनिक औसत 60 हजार की तुलना में करीब 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। हाई-स्पीड, एसी और आधुनिक सुविधा वाली यह सेवा लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 फरवरी को नमो भारत के शेष हिस्से को हरी झंडी दिखाई थी। सोमवार यानि 23 फरवरी को नमो भारत के 14 स्टेशनों पर एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले दैनिक औसत राइडरशिप लगभग 60 हजार थी। मेरठ शहर के केंद्र में स्थित बेगमपुल स्टेशन सबसे व्यस्त स्टेशन रहा।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro: सुरंग में मोबाइल नेटवर्क गायब, यात्रियों को हो रही परेशानी, बेगमपुल स्टेशन पर  Wi-Fi भी ठप

आबूलेन मार्केट और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र के बीच स्थित यह भूमिगत स्टेशन नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों सेवाएं देता है। जिससे यहां दिनभर भारी चहल-पहल रहती है। दूसरे स्थान पर आनंद विहार स्टेशन रहा, जो कारिडोर का सबसे बड़ा मल्टी माडल ट्रांजिट हब है। यहां से रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक और ब्लू लाइन, स्वामी विवेकानंद आइएसबीटी, यूपीएसआरटीसी बस स्टैंड और सिटी बस सेवा की कनेक्टिविटी मिलती है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro-Namo Bharat हैं सुरक्षित, बटन दबाते ही यात्रियों को मिलेगी मदद

गाजियाबाद स्टेशन पर भी यात्रियों की उल्लेखनीय भीड़ रही। यह स्टेशन दिल्ली और मेरठ के बीच एक अहम द्वार की भूमिका निभाता है और दिल्ली मेट्रो रेड लाइन से फुट ओवरब्रिज के जरिए जुड़ा है। बता दें कि 135 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली मेरठ मेट्रो को देश की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली है।

मेरठ में चार तो दिल्ली एनसीआर में पड़ते है 10 स्टेशन

नमो भारत के मेरठ में मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल, मोदीपुरम चार स्टेशन पड़ते है। सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर सदर, मोदीनगर उत्तर दिल्ली एनसीआर में पड़ते हैं.

बेगमपुल पर 13 तो आनंद विहार पर 11 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

एनसीआरटीसी के जारी आंकड़े के अनुसार, 14 स्टेशनों में से बेगमपुल स्टेशन पर सबसे अधिक 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि आनंद विहार स्टेशन पर 11 प्रतिशत की यात्रियों की बढ़ोतरी देखी गई। सामान्य दिनों में 60 हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते थे। अब यह संख्या एक लाख से अधिक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और Namo Bharat के यात्री यह सामान साथ ले जाने की गलती न करें, आपको स्टेशन पर रोक देंगे SSF के जवान