विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गजब! नमो भारत स्टेशन से बाहर आने पर भी 24 घंटे तक काॅरिडोर में दि‍खाया यात्री, लगा दी पेनाल्टी

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Nov 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर एक यात्री को तकनीकी खराबी के कारण जुर्माना भरना पड़ा। इसमें यह दर्शाया गया ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन में बेगमपुल स्टेशन पर आई समस्या।

  2. पहले दिन बिना कार्ड स्पर्श किए गेट खोल दिया, दूसरे दिन पेनाल्टी वसूली।

जागरण संवाददाता, मेरठ। नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर एक नई तरह की समस्या सामने आई है। तकनीकी समस्या आटोमेटिक फेयर कलेक्शन (AFC) व्यवस्था में आई है लेकिन अर्थदंड एक यात्री को चुकाना पड़ा। दूसरी सबसे बड़ी मनमानी देखिए कि यात्री ने संबंधित स्टाफ से पूरी जानकारी दी फिर भी जांच-पड़ताल किए बिना ही 230 रुपये पेनाल्टी वसूल लिया गया।

यात्री ने गुरुवार शाम चार बजे बेगमपुल स्टेशन से शताब्दीनगर स्टेशन तक यात्रा की। बेगमपुल स्टेशन पर यात्री ने कार्ड से प्रवेश लिया, लेकिन जब यात्री शताब्दीनगर स्टेशन पहुंचा तो निकास के लिए जेब से कार्ड निकाला और लेकिन एएफसी गेट पर स्पर्श करने से पहले ही गेट खुल गया। उस स्थिति में यात्री बाहर निकल गया।

यात्री को अनुभव हुआ कि शायद सेंसर से आटोमेटिक भुगतान होने से बिना स्पर्श कराए ही गेट खुल गया। शुक्रवार को यात्री ने फिर शाम चार बजे बेगमपुल से यात्रा करने के लिए पहुंचा तो एएफसी गेट पर कार्ड स्पर्श कराया। दूसरे दिन गेट नहीं खुला, उसमें यह दर्शाया गया कि यात्री अभी तक नमो भारत काॅरिडोर से बाहर ही नहीं निकला है, इसलिए अब उसी कार्ड से प्रवेश कैसे दिया जा सकता है।

यात्री ने वहां पर मौजूद स्टाफ को पूरा विवरण बताया लेकिन किसी ने सहयोग करने के बजाय 230 रुपये पेनाल्टी वसूल ली। वहां पर स्टाफ को यात्री के शिकायत को ध्यान में रखते हुए उसका डाटा निकलवाना चाहिए था। पेनाल्टी यह मानते हुए वसूला गया कि यात्री ने प्रवेश तो लिया लेकिन निकास नहीं किया। यात्री के दावे के आधार पर जांच करनी चाहिए थी कि आखिर बिना कार्ड स्पर्श कराए गेट कैसे खुला।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने कहा कि फिलहाल ऐसी समस्या अब तक सामने नहीं आई है, फिर भी इसकी पड़ताल कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।