Move to Jagran APP

ओडीएफ डबल प्लस का दावा करेगा नगर निगम

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम ओडीएफ डबल प्लस के लिए दावा करेगा। इसकी तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 04:20 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 04:20 AM (IST)
ओडीएफ डबल प्लस का दावा करेगा नगर निगम
ओडीएफ डबल प्लस का दावा करेगा नगर निगम

मेरठ, जेएनएन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम ओडीएफ डबल प्लस के लिए दावा करेगा। इसकी तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं। बुधवार देर शाम नगर निगम सभागार में बैठक हुई। इसमें सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों से ओडीएफ डबल प्लस के मानक पूरे करने पर मंथन किया। ओडीएफ डबल प्लस के लिए शहर के 90 वार्डो में मौजूद सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों में तय मानक पूरे करने हैं। कम से कम 25 फीसद सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों में ओडीएफ डबल प्लस के मानक पूरे होने जरूरी हैं। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में अंक निर्धारित हैं। नगर निगम के दावे की जांच करने सर्वेक्षण की टीम आएगी। अगर दावे पर निगम खरा उतरा तो ओडीएफ डबल प्लस का सर्टिफिकेट मिलेगा। हालांकि नगर निगम पिछले सर्वेक्षण में इसी दावे में फेल हो गया था। ओडीएफ डबल प्लस के दावे के लिए निगम को सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय की सफाई बेहतर रखनी होगी। परिसर में गमले रखने होंगे। दीवार पर स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग करानी होगी। सेनेटरी वेंडिग मशीन व इंसीनरेटर की व्यवस्था करनी होगी। हैंडवाश के लिए साबुन और तौलिए की व्यवस्था करनी होगी। शौचालय पर 24 घंटे कर्मचारी की मौजूदगी भी जरूरी है। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने कहा कि पिछली बार जो कमियां रह गईं थी उनको दूर किया जाएगा।

loksabha election banner

कंसल्टेंट की हुई नियुक्ति

शासन से नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए कंसल्टेंट नमन जैन की अस्थायी नियुक्ति की गई है। वे सर्वेक्षण की तैयारी कराएंगे। कंसल्टेंट भी बैठक में मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.