विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर : शहर हो या देहात, धनतेरस और दीपावली के उल्‍लास में बाजार गुलजार

By Parveen VashishtaEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 08:02 AM (IST)

मुजफ्फरनगर में शहर व देहात में दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार गुलजार दिखने लगे हैं। सभी प्रकार की खरीदारी ...और पढ़ें

मुजफ्फरनगर में दीपावली के उल्‍लास में बाजार गुलजार
मुजफ्फरनगर में दीपावली के उल्‍लास में बाजार गुलजार

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। दीपावली के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। त्यौहार की रौनक बढऩे के साथ मिठाइयों की दुकानें भी सज गई हैं। मिठाइयों की तरफ ग्राहकों को खींचने के लिए विक्रेताओं ने आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। वहीं डिमांड बढऩे पर थाल और गिफ्ट पैक में ड्राइफ्रूट्स पैक कर सजावटी बनाया गया है।

बाजारों में उमड़ रही भीड़

शहर व देहात में दीपावली और धनतेहरस के लिए बाजार गुलजार दिखने लगे हैं। सभी प्रकार की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में पहुंच रही है। इसके चलते शहर के शिव चौक, एसडी मार्केट, मोल्हाहेड़ी मार्केट, नई मंडी बाजार सहित अन्य स्थानों पर लगी मिठाइयों की दुकानों पर आकर्षक सजावट की गई है। शहर के मदनलाल स्वीट्स, ऋषि स्वीट्स सहित गांधी कालोनी की मिठाई आर्ट आदि पर दीपावली की तैयारी में मिठाइयों के स्टाल आकर्षक ढंग से बनाए गए हैं।

दुकानों के बाहर की है सजावट

दुकानदारों ने त्यौहारों के समय दुकानों के बाहर तक फूलों आदि सामान की सजावट की है। वहीं आकर्षक पैङ्क्षकग में मिठाइयों को सजाकर रखा गया है। मिठाइयों की 300 से 500 रुपये तक की पैङ्क्षकग बनाई गई है, जिसमें कई प्रकार की मिठाइयां रखी गई है। इसके साथ ही काजू कतली के पैकेट भी आकर्षक बनाकर बेचे जा रहे हैं। वहीं ड्राइफूट्स के पैकेट भी बनाए गए है। बुद्धुमल स्वीटस के मालिक राजीव मित्तल ने बताया कि मिठाइयों के साथ ड्राइफ्रूट के आकर्षक पैकेट बनाए गए हैं। कई दिन पहले से ही दीपावली की मिठाइयों की तैयारी चल रही है। कल से बिक्री बढऩी शुरू होगी।

गिफ्ट पैक की भरमार

दीपावली के लिए बाजारों में गिफ्ट पैक की बहार है। बाजारों में सोनपापड़ी, कोल्डङ्क्षड्रक के पैक, बिस्किट के पैकेट आदि बनाए गए हैजो मिठाइयों की दुकानों के साथ कन्फेक्शनरी पर सजे है, जिन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी पहुंचनी शुरू हो गई है।