यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सहारनपुर में भगवा वस्त्र धारणकर भिक्षा मांग रही थी मुस्लिम महिला, गायत्री मंत्र सुनाने से किया इन्कार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में भगवा वस्त्र धारणकर एक महिला पीतल का कमंडल लिए घरों के दरवाजों पर जाकर भिक्षा ...और पढ़ें

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। रामपुर मनिहारान मेें भगवा वस्त्र धारण कर भिक्षा मांगने वाली एक मुस्लिम महिला को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
यह है मामला
गुरुवार को एक महिला भगवा वस्त्र पहनकर सिर पर लाल चुन्नी बांधे हाथ में एक पीतल का कमंडल लिए हुए गुर्जर चौपाल के पास घरों के दरवाजों पर जाकर भिक्षा मांग रही थी। इसी दौरान यहां से गुजर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ। उन्होंने महिला से गायत्री मंत्र सुनाने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। किसी भी मंत्र के उच्चारण करने से मना करने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिला से आधार कार्ड मांगा तो उस पर पम्मी पत्नी मतलूब गढ़वा की माजरी, डेहा बस्ती यमुनानगर जगाधरी लिखा हुआ था। वहां पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई और पूछताछ की। बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बजरंग दल के नगर संयोजक दिग्विजय शर्मा, नगर अध्यक्ष बृजेश सक्सेना, मंत्री हिमांशु धीमान व पंकज सैनी मौजूद रहे।
