Move to Jagran APP

महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्‍साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक उठने नहीं दिया शव Meerut News

मेरठ के एक गांव में घर से सौ मीटर की दूरी पर आम के बाग में रिटायर्ड फौजी की पचास वर्षीय पत्‍नी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इससे क्षुब्‍ध ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:28 AM (IST)
महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्‍साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक उठने नहीं दिया शव Meerut News
महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्‍साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक उठने नहीं दिया शव Meerut News

मेरठ, जेएनएन। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से सौ मीटर की दूरी पर आम के बाग में रिटायर्ड फौजी की पचास वर्षीय पत्‍नी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। अर्धनग्न शव को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

घर पर नहीं मिलने पर शुरू की गई तलाशी

गांव में रिटायर्ड फौजी का परिवार रहता है। उनकी तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। एक बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार को रिटायर्ड फौजी अपने खेत पर गए थे। शाम छह बजे घर लौटे तो पत्‍नी घर पर नहीं थी। दोनों बेटे भी पहुंच गए। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की। पास के खेत में भी गए लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिटायर्ड फौजी के चौकीदार भाई ने बताया कि ग्राम प्रधान के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों में महिला की तलाश शुरू की।

शव देखकर ग्रामीणों में आक्रोश

घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग के एक कोने में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। छोटे बेटे ने शव को देखकर पिता को जानकारी दी। आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कहा कि महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। शव देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए करीब चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सीओ आलोक सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। सीओ ने 24 घंटे में घटना का राजफाश का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर रात अज्ञात में तहरीर दी गई है।

इनका कहना है

आम के बाग के कोने में महिला का शव मिला है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

- अजय साहनी, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.