Move to Jagran APP

Murder In Meerut: पेचकस से भतीजे के सीने पर किए ताबड़तोड़ वार, मौत, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

Meerut Crime News मेरठ में चाचा और भतीजे ने घर के बाहर बैठकर शराब पी। कहासुनी होने के बाद चाचा ने भतीजे की पेचकस घोंपकर हत्‍या कर दी। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े तो आरोपित वहां से फरार हो गया।

By Jagran NewsEdited By: Parveen VashishtaPublished: Fri, 07 Oct 2022 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 11:46 PM (IST)
मेरठ में चाचा ने की भतीजे की हत्‍या

मेरठ, जागरण संवाददाता। शराब पीने के बाद हुए विवाद में चाचा ने भतीजे के सीने में पेचकस घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चाचा भाग गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।  

loksabha election banner

दोनों एक साथ पीते थे शराब 

किठौर के कायस्थ बड्ढा गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद पुत्र भोले और 25 वर्षीय रविंद्र पुत्र विजयपाल चाचा-भतीजे थे। दोनों एक साथ शराब पीते थे और चावलों की फेरी करते थे। गुरुवार को फेरी कर घर लौटते समय दोनों में हाथापाई हो गई थी। इसके बाद रात आठ बजे दोनों ने घर के बाहर बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर फिर से गाली गलौच हो गई। देखते ही देखते दोनों मारपीट पर उतारू हो गए।

रविंद्र के सीने पर कर दिए ताबड़तोड़ वार 

इसी बीच विनोद ने घर में रखे पेचकस से रविंद्र के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रविंद्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उनको आता देखकर आरोपित वहां से भाग गया। स्वजन ने रविंद्र को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविंद्र की मां लच्छो देवी ने विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात सीओ अमित कुमार राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विनोद को छह साल पहले और रविंद्र को छह माह पहले पत्नी छोड़कर चली गई 

विनोद शराब पीने का आदी हो चुका था। इसी विवाद में छह साल पहले विनोद की पत्नी बच्चों को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी। तब से विनोद अपने भतीजे रविंद्र के साथ ही काम करता था। रविंद्र भी रोजाना विनोद के साथ बैठकर शराब पीता था। रविंद्र की इसी हरकत से परेशान होकर उसकी पत्नी भी छह माह पहले बेटी के साथ मायके चली गई थी। तब से रविंद्र और विनोद एक साथ रहने लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.