पड़ोसी महिलाओं पर हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने कविता से की पूछताछ Meerut News
मेरठ में छत से गिरकर हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो अन्य महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साक्ष्य मिलने पर ही दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी होगी।
मेरठ, जेएनएन। गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित खंजरपुर गांव निवासी महेश पिछले दो साल से परतापुर के शताब्दीनगर सेक्टर एक के सी ब्लाक में रहता था। लल्लू रमण डेरी वाले का मकान किराए पर ले रखा था। महेश के साथ पत्नी पूनम और तीन बच्चे भी रहते थे। इसी मकान में पड़ोस में सीमा उर्फ खातून पत्नी सलीम निवासी रहीका मधुबनी बिहार और कविता निवासी रिठानी भी रहती है। गुरुवार को सीमा उर्फ खातून मकान खाली कर बिहार चली गई। उसी समय महेश की पत्नी पूनम का शव आंगन में फर्स पर पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं के खिलाफ क केस दर्ज कर लिया है।
महेश का आरोप है कि सीमा और कविता के पास बाहरी लोगों का आना जाना था। पूनम अक्सर विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों महिलाओं ने पूनम को छत के जाल से धक्का दे दिया। इससे पूनम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। सीमा और कविता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कविता को हिरासत में ले लिया है और सीमा को भी थाने बुलाया गया है। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का कहना है कि कविता से पूछताछ की गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर ही दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी होगी।