Move to Jagran APP

BJP Leader Shot Dead: सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की नाकामी है

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस की नाकामी से जिले में घटनाएं हो रही है। अवैध हथियार रखने वाले चाहे वह किसी भी पार्टी का हो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 06:30 AM (IST)
BJP Leader Shot Dead: सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की नाकामी है
BJP Leader Shot Dead: सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत में हत्याएं होना पुलिस की नाकामी है

बागपत, जेएनएन। भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस की नाकामी से जिले में घटनाएं हो रही है। अवैध हथियार रखने वाले, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो या किसी के रिश्तेदार हों उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बड़ौत में शराब का अवैध कारोबार चल रहा था। लोगों के धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस असली आरोपितों को छोड़कर बेकसूर लोगों को परेशान करती है। यहां पर भ्रष्टाचार कायम है। क्षेत्र के सभी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सांसद ने कहा कि उनकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

loksabha election banner

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की हत्या के बाद सांसद यहां आए थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य है जनता की समस्याएं प्रशासन के सामने रखना। अगर अफसर नहीं सुनते है तो वरिष्ठ अधिकारी के सामने समस्या रखना। आठ दिन पूर्व मुलाकात कर मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया था। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद भी सीएम को जानकारी दी गई है।

संजय को नहीं मिली सुरक्षा, दिया था इनपुट : योगेश धामा

विधायक योगेश धामा ने कहा कि संजय खोखर 40 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे थे। हत्या का इनपुट अफसरों को दिया गया था, पुलिस सुरक्षा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके प्रतिनिधि राजीव दांगी की हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि एक कालेज के पूर्व चेयरमैन की भी हत्या हो सकती है, जिसका इनपुट मिल रहा है। विधायक ने नामजद एक आरोपित का सुनील राठी गिरोह से संबंध होना बताया है।

कमजोर है पुलिस-प्रशासन

भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि जनपद का पुलिस-प्रशासन बहुत कमजोर व ढीला है। पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने डिप्टी सीएम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को फोन पर घटना से अवगत कराया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.