विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष : आइआइटी दिल्ली से बीटेक, अमेरिका में जॉब छोड़कर राजनीति में आए थे मोहित बेनीवाल

By Prem BhattEdited By:
Published: Sat, 29 Aug 2020 03:30 PM (IST)

43 साल के मोहित बेनीवाल अमेरिका में जॉब छोड़कर राजनीति में आए। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों से लेकर प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष : आइआइटी दिल्ली से बीटेक, अमेरिका में जॉब छोड़कर राजनीति में आए थे मोहित बेनीवाल
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष : आइआइटी दिल्ली से बीटेक, अमेरिका में जॉब छोड़कर राजनीति में आए थे मोहित बेनीवाल

मेरठ,जेएनएन। Mohit Beniwal भाजपा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम उप्र में संगठन की कमान युवा हाथों में दी है। शामली निवासी मोहित बेनीवाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जाट समीकरण भी संतुलित किया है। आइआइटी नई दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई करने वाले 43 साल के मोहित बेनीवाल अमेरिका में जॉब छोड़कर राजनीति में आए। गत वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की चुनावी रैलियों से लेकर प्रदेश कार्यसमिति के आयोजन में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। अभी वो निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी की टीम में महामंत्री थे।

संगठन ने जताया पूरा भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हाल में प्रदेश इकाई का विस्तार किया, जिसके बाद क्षेत्रीय टीम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मोहित बेनीवाल, देवेंद्र चौधरी, वाईपी सिंह, डीके शर्मा समेत कई नाम रेस में थे, लेकिन संगठन ने मोहित पर भरोसा जताया। माना जा रहा है कि उनके लिए एक केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने भी पैरोकारी की। उन्हें संघ और संगठन दोनों का समर्थन मिला। मोहित को 2019 लोकसभा चुनावों में वेस्ट यूपी में रैली समन्वयक बनाया गया था। दिग्गज नेताओं की रैलियों के आयोजन में मोहित प्रभावी भूमिका में रहे। गंगोह विस उपचुनाव में संगठन प्रभारी बनाए गए।

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

सीएए के समर्थन में मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली की भी कमान संभाली। पार्टी ने उन्हें बूथ प्रबंधन का भी जिम्मा दिया। मोहित बेनीवाल 2018 में बिजनौर नगर निकाय चुनाव प्रभारी बनाए गए। 2017 में यहां की आठ विस सीटों के चुनाव प्रभारी पद पर रहते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। मतदाता पंजीकरण से लेकर आइटी विंग में काम कर चुके हैं। मोहित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व उत्तराखंड भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। भाजयुमो में प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सोशल साइटों पर शुभकामनाओं का दौर चल पड़ा। प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने मोहित को प्रतिभाशाली और बूथ प्रबंधन का महारथी बताया। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।