बुलंदशहर में कोल्हू पर बदमाशों का धावा, 50 हजार की नगदी व दो मोबाइल लूटे Bulandshahr News
बुलंदशहर में अपराध की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनियावली में मंगलवार की चार हथियारबंद बदमाशों ने गुड़ के एक कोल्हू पर धावा बोलकर पचास हजार की नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले में बदमाश जमकर कहर बरपा रहे हैं। पुलिस भी इनपर अंकुश नहीं लगा पा रही है। यहां स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनियावली में मंगलवार की देररात चार हथियारबंद बदमाशों ने गुड़ के एक कोल्हू पर धावा बोल दिया। कोल्हू स्वामी शोभित को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने 50 हजार नगद, 2 मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया।
पीड़ित कोलू स्वामी शोभित चौधरी ने बताया कि बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर पर कॉल की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना लिखे जाने तक पीड़ित कोल्हू स्वामी की तरफ से कोतवाली पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।