Move to Jagran APP

दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, गन्ना समिति चेयरमैन पर आरोप

एक नाबालिग ने मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ि‍ता दुष्कर्म से गर्भवती हुई तो परिजनों ने घटना का पता चला।

By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 11:41 AM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 11:41 AM (IST)
दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, गन्ना समिति चेयरमैन पर आरोप
दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग, गन्ना समिति चेयरमैन पर आरोप
मेरठ, जेएनएन। परतापुर क्षेत्र निवासी किशोरी ने मोहीउद्दीनपुर गन्ना समिति के चेयरमैन शशांक चौधरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने चेयरमैन के भाई व भतीजे पर भी दुष्कर्म और पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर परिजनों को घटनाक्रम का पता चला। परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तमंचे के बल पर दुष्कर्म
17 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि वह चेयरमैन के घर पर काम करती थी। चेयरमैन का पिता अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। गन्ना समिति चेयरमैन व सपा नेता शशांक चौधरी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। चेयरमैन के भतीजे व भाई ने भी कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि चेयरमैन की धमकी के चलते वह चुप रही।
झूठे आरोप हैं, डीएनए कराने को तैयार हूं
गन्ना समिति चेयरमैन शशांक चौधरी का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। गैरजमानती वारंट जारी होने पर वे हाल ही जेल में रहकर आए थे। उक्त लड़की इस साल 15 जून से 15 जुलाई तक उनके यहां काम पर रही। विपक्षी लोगों ने लड़की को अपना हथियार बनाकर झूठे आरोप लगवाए हैं। डीएनए टेस्ट से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वह टेस्ट कराने को तैयार हैं।
परिवार के पलायन की चर्चा
शुक्रवार को पीड़िता के घर पर ताला लटका मिला। चर्चा है कि चेयरमैन व उनके परिजनों के रसूख के चलते पीड़िता के परिवार ने पलायन कर दिया है।
पूर्व सीएम के करीबी हैं चेयरमैन
शशांक चौधरी को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ की कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की हैं।
इनका कहना है
किशोरी आठ माह की गर्भवती है। उसने गन्ना समिति चेयरमैन, उसके भाई व भतीजे पर दुष्कर्म तथा चेयरमैन के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-नीरज मलिक, इंस्पेक्टर परतापुर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.