Move to Jagran APP

पशुओं के 'फूड चार्ट' से बचेगी दूध की सेहत, जानिए किस प्रकार Meerut News

पशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार न मिलने के कारण दूध की पौष्टिकता घटती जा रही है। ऐसे फूड चार्ट बनाकर इनके दूध की सेहत को बचाने की कोशिश की जा सकती है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 11:10 AM (IST)
पशुओं के 'फूड चार्ट' से बचेगी दूध की सेहत, जानिए किस प्रकार Meerut News

मेरठ, [जागरण स्‍पेशल]। खेतों में रासायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से मिट्टी की सेहत तो बिगड़ ही रही है, साथ ही पशुओं के चारे पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इससे दूध में पौष्टिक तत्वों की कमी दर्ज की जा रही है। पशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार न मिलने के कारण दूध की पौष्टिकता घटती जा रही है। दूध में 85 प्रतिशत जल व शेष भाग में खनिज, वसा व प्रोटीन होता है।

loksabha election banner

लैक्टोज देता है दिमाग को ताकत

दूध में मुख्य तौर पर पाया जाने वाला लैक्टोज ग्लूकोज व गैलेक्टोज से बना होता है। यह ब्रेन डेवलपमेंट के लिए मुख्य कारक है। दिमाग की कोशिकाओं को ताकत देने वाला गैलेक्टोज मुख्य भोजन है।

गायों की मुख्य प्रजाति

आमतौर पर देसी गायों में साहीवाल, थारपारकर, लाल सिंधी व हरियाणा पाई जाती हैं। जिसके दूध में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गाय या भैंस के आहार में पोषक तत्व न होने के कारण दूध में भी पौष्टिकता की कमी पाई जा रही है।

ऐसे हो सकता है सुधार

मृदा विशेषज्ञ प्रदीप भारद्वाज के अनुसार, खेतों में रासायनिक उर्वरक नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटेशियम अधिकता में इस्तेमाल होने के कारण फसलों में भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिससे पशुओं को निर्धारित पौष्टिक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए खेतों में जैविक या केंचुआ खाद का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए। खेत की मिट्टी की जांच के बाद उसमें पोषक व सूक्ष्म पोषक तत्वों को पूरा कर लेना चाहिए।

पशुओं को दें संतुलित पौष्टिक आहार

मेरठ कैंट स्थित केंद्रीय गोवंश अनुसंधान केंद्र में पशु पोषण विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डा. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार देना चाहिए। पशुओं के आहार में हरा चारा, अनाज, खल, चूरी, चोकर, नमक व खनिज लवणों का मिश्रण होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर चार किलो दूध देने वाले 400 किलो वजन के पशु को दिन में 20 किलो हरा चारा, डेढ़ किलो भूसा व दो किलो अनाज, खल, चोकर, नमक व खनिज लवण आहार देना जरूरी है।

इनका कहना है

पशुओं को केवल सूखा भूसा खिलाने से पौष्टिक दूध नहीं मिलेगा। जरूरी है कि पशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार दिया जाए।

- संजीव कुमार वर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, पशु पोषण, केंद्रीय गोवंश अनुसंधान केंद्र मेरठ कैंट।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.