'एक-एक पाई का हिसाब रखने वाले व्यापारी करें 100 प्रतिशत मतदान'
दिल्ली रोड स्थित अलकनंदा होटल में उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के 15वें वार्षिक अधिवेशन में जीएसटी और व्यापार को लेकर हो रही परेशानियों पर मंथन हुआ। इसमें दिल्ली पंजाब उत्तराखंड हरियाणा के 1000 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
मेरठ । दिल्ली रोड स्थित अलकनंदा होटल में उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के 15वें वार्षिक अधिवेशन में जीएसटी और व्यापार को लेकर हो रही परेशानियों पर मंथन हुआ। इसमें दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा के 1000 से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि तीन साल पहले यह उद्योग आठ हजार करोड़ का था, जो अब 15 हजार करोड़ का हो गया है। रंगोत्सव मनाने के बाद अब व्यापारियों को लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए। एक-एक पाई का हिसाब रखने वाले व्यापारी 100 प्रतिशत मदतान करें। प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। सरोजनी अग्रवाल भी मौजूद रहीं। संचालन अशोक कुमार महेश्वरी ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पेंट निर्माण में लगी कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए और उत्पादों के बारे में जानकारी दी। राजेश रावत, एस तातेड़, प्रशांत गुलाटी, विनीत गर्ग, राजेश शर्मा, विकास शर्मा, मोहन लाल कुमावत, नरेश बंसल, मुरारी लाल गोयल व राहुल आदि मौजूद रहे। निवर्तमान पदाधिकारियों के हाथों में कमान
मेरठ। बेगमपुल व्यापार संघ में निर्वतमान पदाधिकारियों के हाथों में फिर से कमान रहेगी। संघ की चुनाव प्रक्रिया के अनुसार मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। चुनाव अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि पांच पदों के लिए पांच नामांकन आए थे जो सही पाए गए। अध्यक्ष पद पर राजेश सिंहल और महामंत्री पद पर पुनीत शर्मा ने दावेदारी जताई थी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हर साल होली के आसपास बेगमपुल व्यापार संघ के चुनाव होने की परंपरा है।