मेरठ में ‘मेरा घर भाजपा का परिवार’का शुभारंभ, लगाए गए स्टीकर
मेरठ में भाजपा के बड़े अभियान ‘मेरा घर भाजपा का परिवार’का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर भाजपा के नेता और कार्यकताओं ने अपने अपने घरों पर स्टीकर लगाए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 01:13 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। भाजपा का देशव्यापी अभियान मेरा घर भाजपा परिवार का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया।
यह है अभियान का मकसद
क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने पटेल नगर स्थित आवास पर पार्टी का झंडा लगाया और मेरा परिवार भाजपा का परिवार का स्टीकर लगाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर पहुंचाने का काम करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,चंद्रमोहन,गजेंद्र शर्मा,पूर्व विधायक अमित अग्रवाल,जय करण गुप्ता,करुणोश नंदन गर्ग,वीनस शर्मा आदि उपस्थित रहे।
18 से 22 फरवरी तक हर घर में पहुंचने का लक्ष्य
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया और घर के बाहर स्टीकर लगाया। उन्होंने बताया कि 18 से 22 फरवरी तक प्रत्येक बूथ पर आधिकाधिक घरों पर झंडा व स्टीकर लगाने की योजना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को झंडे व स्टीकर वितरित किए गए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता,संजय त्रिपाठी,नरेंद्र उपाध्याय,चिराग पांडेय,शशांक,आदित्य,राजकुमार आदि उपस्थित थे।
आवास पर झंडा लगाकर गेट पर स्टीकर चिपकाया
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर कार्यकर्ताओं ने ‘मेरा घर भाजपा का परिवार’अभियान के तहत प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चौधरी के आवास पर झंडा लगाकर गेट पर स्टीकर चिपकाया। महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में रमन धींगरा,पवन भारद्वाज,अखिल गोयल,विनय विरालिया,निशांत सिरोही, संजय शर्मा,आनंद जाटव,शंभू पहलवान, निशांक गर्ग,अभिनव अरोड़ा,संचित गुप्ता व राहुल पाल आदि मौजूद रहे। वहीं,जिला पंचायत सदस्य विनोद खटीक के आवास पर झंडा व स्टीकर लगाए गए। राजेन्द्रपुरम स्थित हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के आवास पर मयंक अग्रवाल,अनुज सैनी आदि के साथ झंडा व स्टीकर लगाया गया। भावनपुर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर पाल के आवास पर भाजपाइयों ने अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा की सरकार बनवाने का संकल्प
मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में कंकरखेड़ा मोदीपुरम मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के एकता अपार्टमेंट स्थित और पूर्व एमएलसी राजेश तोमर के इंद्रप्रस्थ स्टेट स्थित आवास पर झंडा एवं स्टिकर लगाकर केंद्र में फिर से भाजपा सरकार लाने का संकल्प लिया। लोगों से गुल्लक के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी प्राप्त किया। मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त देश का संकल्प भी पूरा किया है। ऋषिपाल सिंह,रविंद्र राणा,मदनपाल सिंह, महेंद्र भारती,विनय तोमर आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें