विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के गांधी बाग में जल्द शुरू होगा हाईटेक लाइट एंड साउंड शो, ट्रायल हुआ शुरू

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:17 AM (IST)

मेरठ के गांधी बाग में 1857 की क्रांति पर आधारित लाइट एंड साउंड शो तैयार हो गया है, जिसका ट्रायल चल रहा है।

गांधी बाग में क्रांति गाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का किया जा रहा ट्रायल

गांधी बाग में क्रांति गाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का किया जा रहा ट्रायल

HighLights

  1. गांधी बाग में 1857 क्रांति पर आधारित लाइट एंड साउंड शो तैयार।

  2. मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित, शो का ट्रायल सफलतापूर्वक जारी।

  3. रोशनी और आवाज से क्रांतिकारियों के साहस की गाथा दर्शाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, मेरठ। 1857 क्रांति की गाथा और क्रांतिकारियों के अदम्य साहस को रोचक तरीके से रोशनी और आवाज से दिखाया जाएगा। गांधी बाग में लाइट एंड साउंड शो तैयार हो गया है। इसका ट्रायल चल रहा है, दो-तीन के बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा।

इसका निर्माण मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अवस्थापना निधि से कराया है। कार्यदायी कंपनी ही पांच साल तक इसका रखरखाव व संचालन करेगी। छावनी परिषद की ओर से रखरखाव के लिए सामान्य शुल्क लिया जाएगा।

मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही छावनी परिषद के सीईओ से वार्ता करके शुभारंभ किया जाएगा।

यह होता है लाइट एंड साउंड शो

आधुनिक लाइटों, लेजर, थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से किसी दीवार आदि पर चित्र उकेरे जाते हैं। एक निर्धारित स्क्रिप्ट को दमदार आवाज, संगीत और संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है। रोशनी, आवाज और लेजर के मिश्रण से कथा को इस तरह से व्यक्त किया जाता है मानो वह जीवंत हो।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से नोएडा तक सीधी कनेक्टिविटी, गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर बनाने की तैयारी