Move to Jagran APP

Meerut Zila Panchayat Adh‍yaksh: मेरठ में समाजवादी पार्टी का दावा, जीत के लिए जुटा लेंगे 18 सदस्य

Meerut Zila Panchayat Adh‍yaksh मेरठ में सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में कुल 12 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इसमें दो रालोद से और 10 सपा समर्थित रहे। छह अन्य सदस्य उनके संपर्क में हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:30 AM (IST)
मेरठ में जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करके बनाई गई रणनीति।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Zila Panchayat Adh‍yaksh मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करने की समाजवादी पार्टी ने कसरत तेज कर दी है। शुक्रवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में सपा के वरिष्ठ नेताओं ने समर्थित सदस्यों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने दावा किया कि हमारे पास 18 सदस्य हैं। यह चुनाव सपा ही जीतेगी।

loksabha election banner

बैठक में 12 सदस्‍य हुए शामिल

बैठक में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा और गुलाम मोहम्मद भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने बताया कि बैठक में कुल 12 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इसमें दो रालोद से और 10 सपा समर्थित रहे। जबकि दावा किया कि छह अन्य सदस्य उनके संपर्क में हैं। कुल 18 सदस्य सपा के साथ हैं। बैठक में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।

सपा ने सुनी जन समस्याएं

मेरठ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल ङ्क्षसह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय जेल रोड पर जन समस्याएं सुनी गई। जिसमें कई पीडि़त पहुंचे। जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं। कुटी चौराहे शास्त्रीनगर की ओमवती देवी ने बताया कि बिजली के बिल दोगुने, गैस सिलेंडर महंगा होने की वजह से भुखमरी के कगार पर हैं। कोमल ने बताया कि 1000 रुपये रेहड़ी पटरी वालों को देने की घोषणा हुई है। लेकिन कैसे मिलेगा। यह बताने वाला कोई नहीं है। पार्टी के पदाधिकारी महासचिव संजीव यादव,उपाध्यक्ष विपिन मनोठिया, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता और विजय कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.