दारोगा पति के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध विवाहिता ने दे दी जान, दुपट्टे से लटका मिला शव... छोड़ने की धमकी देता था पति
दारोगा पति के प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने मवाना के मोहम्मदपुर शकिस्त स्थित मायके में ...और पढ़ें

मवाना के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त में घटना स्थल पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। जागरण
HighLights
दारोगा पति के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर विवाहिता ने की आत्महत्या।
मायके में दुपट्टे से लटका मिला विवाहिता मनीषा का शव।
परिजनों ने पति पर मारपीट और छोड़ने की धमकी का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। दारोगा पति से प्रताड़ना से त्रस्त विवाहिता ने बुधवार को मोहम्मदपुर शकिस्त स्थित मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। शव चारपाई के पाए से दुपट्टे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। युवती की शादी करीब दो साल पूर्व ही बहसूमा निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है दारोगा पति का किसी महिला दारोगा से प्रेम-प्रसंग था और जिसके चलते वह आए दिन मारपीट कर छोड़ने की धमकी देता था।

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी सुभाष चौधरी की बेटी 29 वर्षीय मनीषा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कस्बा बहसूमा निवासी गौरव पुत्र विनोद चौधरी के साथ हुई थी। गौरव यूपी पुलिस में वर्ष-2023 का दारोगा है और वर्तमान में वह मथुरा के कौशीकला में तैनात है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दारोगा मनीषा के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। हालांकि वह काफी दिनों तक चुप्पी साधे रही, लेकिन जब उससे सहन नहीं हुआ तो पिता को सारा वाक्या बताया। मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन वह उसे आखिरी गलती बताकर माफी मांग लेता था।
गत छह नवंबर को वह मनीषा को मायके छोड़कर डयूटी चला गया। वह परेशान रहती थी और बुधवार दोपहर को वह कमरे में सो गई लेकिन देर शाम तक भी वह नहीं उठी तो स्वजन ने आवाज लगाई लेकिन अंदर हलचल नहीं हुई। उधर, दरवाजे की अंदर से कुंदी लगी थी उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो तख्त पर चारपाई खड़ी कर रखी थी और पाएं पर दुपट्टे से शव लटका हुआ था।
सूचना पर एसओ रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया ने भी घटना की जानकारी ली। जहां युवती के पिता व फौजी भाई आकाश ने आरोप लगाया कि गौरव के महिला दारोगा से प्रेम-प्रसंग है जिसके चलते वह मनीषा से मारपीट करता था और वह उसे छोड़ने की धमकी देता रहता था। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
महिला का शव दुपट्टे से चारपाई के पाए पर लटा हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन ने दारोगा पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।-पंकज लवानिया, सीओ मवाना।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।